देश

UP Politics: ‘…तो हो जाता राकेश टिकैत का एनकाउंटर’, भाजपा विधायक के विवादित बयान पर बवाल

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल जहां अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हैं. दूसरी ओर नेताओं के बीच खूब बयानबाजी जारी है. सत्तारूढ़ दल के नेता इतने उत्साह में हैं कि विवादित बयान तक देने में गुरेज नहीं कर रहे हैं. ऐसा ही एक विवादित बयान लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक नंदकिशोर गुर्जर का सामने आया है, जिसमें उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैत को लेकर एनकाउंटर की बात तक कह दी है. भाजपा विधायक ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में एक साल तक चले आंदोलन के संदर्भ में कहा, “यदि भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों के बीच नहीं होते तो उनका एनकाउंटर हो जाता.”

शनिवार को बागपत में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि, “मुगलों व अंग्रेजों के बाद टिकैत ने देश को गुलाम बनाने का काम किया था. उन्होंने कृषि कानून को लेकर कहा,”अगर तीनों कृषि कानून लागू रहते तो किसानों की जिंदगी बदल जाती. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस बिल को लेकर आए थे उससे किसान आढ़तियों से मुक्त हो जाता.”

ये भी पढ़ें- Badaun School Bus Accident : स्कूल बस और वैन के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, बस चालक और 4 बच्चों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

किसानों के साथ धोखा किया है राकेश टिकैत ने

भाजपा विधायक ने मीडिया से बात करते हुए राकेश टिकैत पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया और कहा कि उनको इतिहास में काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा. उन्होंने राकेश टिकैत को लेकर ये भी कहा कि टिकैत ने खालिस्तानियों और आढ़तियों के साथ मिलकर जो कुकृत्य किया है, उसे देखते हुए आने वाले दो साल में किसान उन्हें गांव में घुसने नहीं देंगे.

खालिस्तान का झंडा फहराया

बीजेपी विधायक ने राकेश टिकैत पर निशाना साधते हुए कहा कि टिकैत ने खालिस्तान का झंडा फहराया, तिरंगा उतारा. देश को तीसरी बार गुलाम बनाया. बहन-बेटियों को उठाकर फेंका गया. इतना घृणित कार्य देश के इतिहास में किसी ने नहीं किया. इसी के साथ एनकाउंटर वाली बात कहते हुए बोले, “अगर राकेश टिकैत किसानों के वेष में नहीं होते और किसानों के बीच में नहीं होते तो निश्चित रूप से उनका एनकाउंटर हो जाता.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago