ICC World Cup 2023

World Cup 2023: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को दूर करनी होगी ये दो कमजोरियां

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में मेजबान भारतीय टीम अभी तक अपराजेय रही है. इस वर्ल्ड कप में भारत ने अब तक 6 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है. रविवार को टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रनों के बड़े अंतर से मात देकर अपनी छठी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बेहद करीब आ गया है. हालांकि, इस जीत के बीच भारतीय टीम की दो कमजोरियां भी उजागर हुईं, जिसे टीम को समय रहते दूर करना होगा.

भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर दर्ज की छठी जीत

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की लेकिन ट्रिकी पिच पर टीम इंडिया की हालत शुरू में ही खराब हो गई और एक वक्त ऐसा लग रहा था कि टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाएगी. हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल और सूर्यकुमार की बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने 229 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मैच को 100 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया.

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई दो कमजोरी

लखनऊ की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो रही थी और इसका फायदा इंग्लैंड के गेंदबाजों ने उठाया. क्रिस वोक्स ने शुभमन गिल और डेविड विली ने विराट कोहली को पवेलियन भेजा. इसके बाद वोक्स ने 40 रनों के भीतर ही टीम इंडिया को एक और झटका दिया और श्रेयर अय्यर को पवेलियन की राह दिखा दी. गेंदबाजों की मददगार इस पिच पर वोक्स ने अय्यर की कमजोरी का फायदा उठाया और शॉर्ट गेंद से उनका शिकार कर लिया. श्रेयर अय्यर शॉर्ट बॉल पर असहज दिखे हैं. दूसरी तरफ, वे आक्रामक बल्लेबाजी के चक्कर में आउट होते रहे हैं. ऐसे में उन्हें इस कमी को दूर करने की दिशा में काम करना होगा.

ये भी पढ़ें- World Cup में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने से 5 विकेट दूर शमी, इंग्लैंड के खिलाफ मैच में तोड़ा अगरकर का ये रिकॉर्ड

गिल को दूर करनी होगी ये कमजोरी

वहीं शुभमन को अंदर आती हुई गेंदों ने खासा तंग किया है और ऐसी गेंदों पर वह अक्सर या तो बोल्ड हो जाते हैं या फिर एलबीडब्ल्यू करार दे दिए जाते हैं. इन दोनों बल्लेबाजों को वोक्स ने पवेलियन भेजा था. मतलब साफ था कि वोक्स ने इनके लिए अलग-अलग प्लान बनाया था और दोनों बल्लेबाजों की कमजोरी का उन्होंने खूब फायदा उठाया. दोनों ही बल्लेबाज अच्छी स्टार्ट को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे हैं. ऐसे में दोनों बल्लेबाजों को अपनी इन कमजोरियों को दूर करना होगा. वरना बड़े मुकाबले में अगर हालात विपरीत हुए तो ये कमजोरी टीम को बहुत भारी पड़ सकती है.

— भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

37 minutes ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

45 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

1 hour ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

1 hour ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

2 hours ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

2 hours ago