खेल

Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ POCSO में केस दर्ज कराने वाली रेसलर नहीं है नाबालिग! दिल्ली पुलिस की जांच में दावा

Wrestlers Protest: भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का धरना जारी है. बीते दिनों इस धरना प्रदर्शन को लेकर काफी बवाल हुआ है, और पुलिस और पहलवालों के बीच नोक-झोंक की कई तस्वीरें सामने आई है. तमाम विचार-विमर्श के बाद भी मामला जस का तस है. इस बीच एक ऐसी खबर आई है जिसने बृजभूषण शरण सिंह vs पहलवान विवाद में चर्चा तेज कर दी है. दरअसल, दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली नाबालिग पहलवान के बालिग होने का दावा किया गया है.

बता दें कि नाबालिग महिला पहलवान द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाए जाने के बाद से अंतराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया समेत कई पहलवान इसका विरोध कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक लड़की ने अपनी उम्र 2 साल कम बताई थी. खबर ये भी आ रही है कि पुलिस रिपोर्ट सही होने पर बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर में लगाई गई पॉक्सो की धारा हटाई जा सकती है. इस बीच मीडिया में आई एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि दिल्ली पुलिस के पास बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी लायक कोई सबूत नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: WTC Final 2023: इंग्लैंड में इतिहास रचने की तैयारी में जुटी टीम इंडिया, भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती

केंद्र को 5 दिन का अल्टीमेटम

आपको बता दें कि बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप के बाद से पहलवानों का विरोध जारी है. पहलवानों के धरने का आज 39वां दिन है. इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ पहलवानों ने कई बार बड़ा कदम उठाया लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन पर रोक लगाई और हिरासत में भी लिया. दिल्ली पुलिस ने उसके बाद जंतर-मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी है. फिर पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने हरिद्वार पहुंचकर अपने पदकों को गंगा में प्रवाहित करने का प्रयास किया, लेकिन किसान नेता नरेश टिकैत के कहने पर इस कार्यक्रम को पांच दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था. उधर, दिल्ली पुलिस ने पहलवानों को इंडिया गेट पर धरना जारी रखने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

6 minutes ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

22 minutes ago

अंतरिक्ष में टिमटिमाते तारों से सजा Google, जानिये इस डूडल के पीछे का क्या है राज?

Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…

32 minutes ago

दिवाली धमाका! UP-दिल्ली समेत इन राज्यों में मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, ऐसे लें फायदा

Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…

46 minutes ago

अगले 8 घंटे मौसम का डबल अटैक…! 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 60 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…

1 hour ago