गिरीश चंद्र मुर्मू, CAG
भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू एक बार फिर से विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक्सटर्नल ऑडिटर चुने गए हैं. उनका ये कार्यकाल चार साल के लिए होगा. गिरीश चंद्र मौजूदा समय में भी डब्ल्यूएचओ में एक्सटर्नल ऑडिटर हैं. गिरीश चंद्र का अगला कार्यकाल 2024 से लेकर 2027 तक होगा.
जेनेवा में 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में बीते सोमवार (29 मई) को चुनाव कराया गया था. पहले दौर के मतदान में ही गिरीश चंद्र मुर्मू को 156 में से 114 मत मिले. जिसके बाद उन्हें दोबारा इस पद के लिए चुन लिया गया. इस साल के शुरुआत में ही वह जेनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के बाहरी लेखापरीक्षक पद के लिए चार के कार्यकाल के लिए चुने गए थे.
यह भी पढ़ें- मणिपुर हिंसा को लेकर सीडीएस का बयान- चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं, लेकिन जल्द ही सामान्य होगी स्थिति
आपको बता दें कि गिरीश चंद्र मुर्मू वर्तमान में डब्ल्यूएचओ के अलावा खाद्य एवं कृषि संगठन, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी, रासायनिक हथियारों के निषेध संगठन और अंतर-संसदीय संघ के भी एक्सटर्नल लेखापरीक्षक हैं. वह संयुक्त राष्ट्र के लेखा परीक्षकों के पैनल के सदस्य होने के साथ ही सर्वोच्च लेखा संस्थान और एएसओएसएआई के गवर्निंग बोर्ड के सदस्यों में शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Net Worth: नाना पाटेकर को 5 बजे के करीब अस्पताल लाया गया, जिसके…
Rise and Fall Season 2: रियालिटी शो 'Rise & Fall 2' में धमाल मचाने के…
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और एआई से तैयार की गई कथित तस्वीरों…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' (आईएमसी) 2026 के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया.…
भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वायु योद्धाओं…