Bharat Express DD Free Dish

IND vs ENG: Shubman Gill ने तोड़ा Virat Kohli का रिकॉर्ड, अब इस खिलाड़ी के रिकॉर्ड पर है नजर

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ डाला है. 600 रन बनाकर वे अब राहुल द्रविड़ के 602 रनों के रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं.

लॉर्ड्स टेस्ट में शुभमन गिल ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड-भारत एक्सप्रेस

India vs England Test series, Team India’s young opener Gill, former Indian captain Kohli, Gill surpasses Kohli’s run tally in Tests, Team India in red-ball cricket, England home Test tour, highest run-scorer among Indian skippers in a Test series.

IND vs ENG: टीम इंडिया के युवा सितारे Shubman Gill इन दिनों टेस्ट क्रिकेट में कहर ढा रहे हैं. कप्तानी मिलने के बाद उनके बल्ले से रन रुकने का नाम ही नहीं ले रहे

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में उन्होंने ऐसी फॉर्म दिखाई है कि Virat Kohli जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया.

विराट कोहली का रिकॉर्ड अब बीते कल की बात

शुक्रवार को लॉर्ड्स में जब गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 9 रन बनाए, तब ही उन्होंने इतिहास रच दिया.

2018 में इंग्लैंड दौरे पर कोहली ने बतौर कप्तान 593 रन बनाए थे, लेकिन गिल इस आंकड़े को पार करते ही 600 रन तक पहुंच गए और वो भी महज तीन मैचों की चार पारियों में.

इस शानदार प्रदर्शन के साथ शुभमन गिल इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के दौरान 600 रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं.

बता दें कि इस समय वे आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में छठे नंबर पर हैं, और जिस तरह की लय में हैं, उसमें और ऊपर जाना तय दिखता है.

अब टारगेट है राहुल द्रविड़

हालांकि शुभमन गिल का अगला निशाना अब ‘द वॉल’ यानी राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड है. 2002 में द्रविड़ ने सौरव गांगुली की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में कुल 602 रन ठोके थे.

गिल फिलहाल 601 रन पर हैं, यानी सिर्फ एक रन दूर हैं इस ऐतिहासिक मुकाम से. अगर अगली पारी में वो एक रन भी बना लेते हैं, तो इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.

जायसवाल फिलहाल सबसे ऊपर

अब बात करें इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी भारतीय खिलाड़ी के द्वारा टेस्ट सीरीज में बनाए गए सबसे ज्यादा रनों की, तो यहां बाजी यशस्वी जायसवाल ने मारी है.

2024 में हुई भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में उन्होंने दो दोहरे शतक जड़कर पांच मैचों में कुल 712 रन बनाए थे. इस समय यह एक सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है.


ये भी पढ़ें- Lords Test: इंग्लैंड की पहली पारी 387 रन पर सिमटी, बुमराह ने लिए पांच विकेट


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read