खेल

Year Ender 2024: वो सभी भारतीय क्रिकेटर, जिन्होंने इस साल लिया संन्यास, ताजा नाम रविचंद्रन अश्विन

साल 2024 में भारत के कई क्रिकेटरों ने संन्यास की घोषणा कर दी. लिस्ट में ताजा नाम दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का है जिन्होंने 18 दिसंबर को ब्रिस्बेन टेस्ट के नतीजे के बाद तीनों प्रारूप से अपने संन्यास की घोषणा कर दी.

गाबा में अश्विन ने किया ऐलान

रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर में 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट लिए. उन्होंने 116 वनडे मैचों में 156 विकेट भी लिए और भारत के महानतम टेस्ट स्पिनर के तौर पर अपना करियर समाप्त किया. अश्विन ने टेस्ट और वनडे में क्रमशः 3,503 और 707 रन बनाकर एक अच्छे ऑलराउंडर की भूमिका भी निभाई.

शिखर धवन भी अपने करियर को दे चुके विदाई

इस साल भारत के बाएं हाथ के दिग्गज ओपनर शिखर धवन भी अपने करियर को विदाई दे चुके हैं. धवन भारत के शानदार बाएं हाथ के ओपनर रहे जिन्होंने वनडे क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी से रोहित शर्मा के साथ लंबे समय तक शानदार जोड़ी बनाई. संन्यास लेने से पहले धवन लंबे समय तक टीम से बाहर चल रहे थे.

ऋद्धिमान साहा ने भी क्रिकेट को कहा अलविदा

भारत और बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने भी इस साल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. ऋषभ पंत की चोट के बाद साहा ने भारत के फ्रंटलाइन विकेटकीपर की भूमिका को अंजाम दिया था. कीपिंग स्किल के आधार पर उनको भारत का नंबर एक कीपर भी आंका जाता है. हालांकि पंत की वापसी के बाद साहा का करियर सीमित होना पहले से तय था.

दिनेश कार्तिक ने लिया संन्यास

दिनेश कार्तिक एक और विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिन्होंने साल 2024 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया. इसके साथ ही वह अब बतौर खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को भी अलविदा कह चुके हैं. कार्तिक पिछले टी20 विश्व कप में अपनी असाधारण वापसी और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम में गजब की फिनिशिंग क्षमता के कारण सुर्खियों में आए थे.

टी20 विश्व कप जीतने के बाद तीन खिलाड़ियों का संन्यास

भारत के बैटिंग लीजेंड विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी टी20 विश्व कप जीतने के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप से अपनी विदाई की घोषणा कर दी थी. पिछले एक-दो साल से टी20 क्रिकेट में इन खिलाड़ियों की मौजूदगी काफी कम थी. इन दोनों ने विश्व कप में अंतिम बार अपनी टी20 अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति दर्ज कराते हुए ट्रॉफी भी उठाने में कामयाबी हासिल की. हालांकि दोनों खिलाड़ी फिलहाल आईपीएल का हिस्सा हैं और वनडे व टेस्ट मैचों में भी सक्रिय हैं.

विराट कोहली और रोहित शर्मा की तरह रवींद्र जडेजा ने भी टी20 विश्व कप के बाद अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर को विराम दे दिया. जडेजा इस प्रारूप में एक भी शानदार ऑलराउंडर की भूमिका को अंजाम दे रहे थे. जडेजा टेस्ट और वनडे टीमों का भी अहम हिस्सा हैं और अश्विन के संन्यास के बाद भारतीय जमीन पर होने वाले टेस्ट मैचों में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है.

ये भी पढ़ें- Year Ender 2024: ODI में इस साल भूलने लायक रहा Team India का परफॉर्मेंस

सौरभ तिवारी ने भी इस साल संन्यास की घोषणा कर दी

इन प्रमुख नामों के अलावा भारत के सौरभ तिवारी ने भी इस साल संन्यास की घोषणा कर दी. तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने भी संन्यास ले लिया. एक समय उमेश यादव के साथ वरुण आरोन अपनी रफ्तार और खतरनाक यॉर्कर को लेकर काफी सुर्खियों में आए थे. हालांकि बाद में उनका करियर चोटों ने काफी प्रभावित रहा.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

12 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

21 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

27 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

30 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

1 hour ago