फोटो-सोशल मीडिया
Viral News: सोशल मीडिया पर हर रोज एक न एक नया वीडियो वायरल होता है और कोई न कोई चौंका देने वाला दावा करता है. इसी तरह इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अगर अंडे पर टूथपेस्ट लगा देते हैं तो अंडा ट्रांसपेरेंट हो जाता है.
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यूजर एक कच्चा अंडा लेते हैं, उस पर टूथपेस्ट लगाते हैं और फिर उस पर एल्युमिनियम फॉयल पेपर लगा कर उसे 24 घंटे के लिए छोड़ देते हैं. इसके बाद वीडियो में दिखाया जाता है कि 24 घंटे बाद जब वो एल्युमिनियम फॉयल पेपर को खोलते हैं तो उसके अंदर से एक ट्रांसपेरेंट और लचीला अंडा निकलता है.
ये भी पढ़ें-स्ट्रीट गर्लफ्रेंड सर्विस का बढ़ा चलन…जानें क्या है ये और इसमें कितना आता है खर्चा?
बता दें कि इसी तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. फिलहाल इसके पीछे की सच्चाई क्या है, चलिए अब जानते हैं और जानते हैं कि क्या विज्ञान के मुताबिक, ऐसा हो पाना सम्भव है?
फॉक्स न्यूज़ से इस पर बात करते हुए चिल्ड्रेन म्यूजियम में हेल्थ साइंस एजुकेटर जेनिफर मेनसियाज़ ने बताया कि ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी है. जिस तरह की चीजों से ये एक्सपेरिमेंट किया गया है उससे अंडे का ये हाल होना पॉसिबल नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि अंडे की ऊपरी परत एक बेस और साइंस में हम टूथपेस्ट को भी एक बेस की तरह देखते हैं. इसलिए इन दोनों चीजों में कोई रिएक्शन नहीं हो सकता है. कुल मिलाकर उनका कहना है कि अंडे पर टूथपेस्ट को लगाकर आप कई दिनों तक भी छोड़ देंगे तो वो वैसा का वैसा ही रहेगा.
क्या कभी अंडा ट्रांसपेरेंट नहीं हो सकता है? इस सवाल के जवाब में जेनिफर ने बयान दिया है कि अंडे की ऊपरी परत तभी गायब हो सकती है जब वो किसी ऐसी चीज के संपर्क में आए जिससे अंडे के छिलके का रिएक्शन हो. जैसे कि अगर अंडे को एसिड में कुछ समय के लिए डुबो दिया जाए तो उसका छिलका गल जाएगा और सम्भव है कि अंडा ट्रांसपेरेंट और लचीला हो जाए. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि उससे भी बेहतर तरीका है अंडे को सिरके में 24 घंटे के लिए डुबो कर रखना.
इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि अगर आप कच्चे अंडे को कम से कम 24 घंटे तक सिरके में डुबो कर रखते हैं तो सिरके में मौजूद एसिड की वजह से अंडे का छिलका जो कैल्शियम कार्बोनेट से बना है, गल जाएगा. इसी के साथ ही उन्होंने दावा किया कि, इन सबके करने के बाद भी अंडा आपको उतना क्लीयर ट्रांसपेरेंट नहीं दिखेगा जैसा वायरल वीडियो में दिखता है. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि इससे ये बात पूरी तरह से स्पष्ट होती है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पूरी तरह से गलत है. इस पर लोग बिल्कुल भी भरोसा न करें.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…