अमिताभ बच्चन, गोविंदा, डेविड धवन
Bade Miyan Chote Miyan: अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ साल 1998 में रिलीज हुई थी. जब ये फिल्म बड़े पर्दे पर आई तो इसने हर किसी का दिल खुश कर दिया था. बीग बी और गोविंदा की जोड़ी, गाने और कॉमेडी को आज भी दर्शक भूला नहीं पाए हैं. ये फिल्म डेविड धवन के निर्देशन में बनी जिसमें डबल रोल में अमिताभ बच्चन-गोविंदा की जोड़ी ने कमाल कर दिया था. ऐसे में आज हम आपको इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं जो आपने पहले कभी नहीं सुना होगा.
बड़े मियां छोट मियां साल 1998 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है. फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ रवीना टंडन, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर जैसे कई कलाकार नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था. हाल ही में एक इंटरव्यू में शहजाद खान ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग में डायरेक्टर के पसीने छूट गए थे. दरअसल, अमिताभ बच्चन समय के पाबंद थे और गोविंदा उतने ही लेट और आलसी. अक्सर गोविंदा सेट पर 6-7 घंटे लेट पहुंचा करते थे, जिसकी वजह से डेविड धवन को बिग बी को बिजी रखना पड़ता था.
शहजाद खान फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में डेविड धवन के साथ काम कर चुके हैं. इंटरव्यू में बातचीत के दौरान शहजाद खान ने कहा,मुझे डेविड धवन के साथ काम करने का मौका मिला और वह बहुत अच्छे डायरेक्टर हैं. बच्चन साहब सुबह 9 बजे आते थे और गोविंदा साहब दोपहर 3-4 बजे आते थे. यह आईएसटी और जीएसटी के बीच अंतर जैसा था, लेकिन हम क्या कर सकते थे. हम कैरेक्टर आर्टिस्ट हुआ करते थे.
ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन से हुई ये बड़ी गलती! इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर फैंस से मांगी माफी
शहजाद खान ने आगे बताया कि जब भी गोविंदा सेट पर लेट आते थे तो डेविड इस बात को स्मार्टली हैंडल करते थे. वह अमिताभ बच्चन को बिजी रखते थे, ताकि उन्हें गोविंदा के लेट होने का एहसास न हो. बकौल शहजाद, डेविड जी बहुत होशियार थे. वह जानते थे कि अभिनेता को कैसे बिजी रखना है ताकि गोविंदा के देर से आने के बारे में भी न सोचें.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…