ट्रेंडिंग

VIDEO: आसमान में उड़ रहे बाज को थी शिकार की तलाश, खुले मैदान में दिखी लड़की तो नीचे आकर ऐसे मारा झपट्टा

आपने आसमान में कभी बाज उड़ते तो देखे ही होंगे, इन पक्षियों को हवाई दांव-पेंच में माहिर माना जाता है. इसलिए इन्‍हें आसमान के सबसे घातक शिकारी पक्षी भी कहा जाता है. बाज की उड़ान और उसके पंजे इतने मजबूत होते हैं कि वो पलक झपकते ही अपना शिकार लेकर उड़ जाता है.

बाज की नजरें भी तेज-तर्रार होती हैं, जो मीलों दूर से शिकार ढूंढ लेता है. इंटरनेट पर ऐसे कुछ वीडियो आपने भी देखे होंगे, जिनमें बाज ने किसी का शिकार किया हो. मगर, यहां हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाएंगे, जिसमें बाज ने किसी कीट-पतंगे, या पशु-पक्षी पर नहीं, बल्कि के इंसान के बच्‍चे पर हमला किया था.

आसमान का सबसे बड़ा शिकारी

दूर से पड़ी लड़की पर नजर, नीचे आकर किया हमला

यह वीडियो यूट्यूब पर उपलब्‍ध है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाज आसमान में उड़ रहा है, उसे शिकार की तलाश थी. उसकी नजर खुले में मैदान में खड़ी अकेली लड़की पर पड़ी. उसे देखकर बाज नीचे उतरा और जोर से लड़की पर ही झपट्टा मार दिया.

बाज ने उस मासूम बच्‍ची का शिकार करने के लिए उसे अपने पंजों में दबोच लिया. यह दृश्य देखकर कई लोग डर से कांप जाएंगे, हालांकि गनीमत यह रही कि बच्‍ची पर हमला करते बाज को वहां से कुछ दूर खड़े लोगों ने देख लिया था. वे तुरंत बच्‍ची को बचाने पहुंच गए.

फोटो— बच्ची पर हमला करता बाज

यह घटना इतनी तेजी से घटी कि कोई भी हैरान रह जाएगा. वीडियो का पॉइंट ऑफ व्‍यू आप भी 1:50 मिनट पर देख सकते हैं.

जब बच्ची पर बाज का हमला हुआ तो आस-पास खड़े लोगों ने उसे बाज के चंगुल से छुड़ाया.

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

27 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

44 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

1 hour ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

2 hours ago