दुनिया

“भारत की उल्लास योजना शुरू करे पाकिस्तान”, PAK ने मांगा कर्ज तो एशियाई विकास बैंक ने दी ये सलाह

गरीबी, भुखमरी, महंगाई, अशिक्षा का दंश झेल रहे पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है. दुनिया के तमाम देशों से कर्ज लेकर सरकार बदतर हुए इस हालात को सुधारने की कोशिश कर रही है. इसी बीच एशियाई विकास बैंक (ADB) ने खराब शिक्षा व्यवस्था को लेकर पाकिस्तान को एक नसीहत दी है. एडीबी ने पाकिस्तान को सलाह दी है कि शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने और गुणवत्तापरक बनाने के लिए भारत से सीखें.

उल्लास योजना शुरू करे PAK

एडीबी ने कहा कि पाकिस्तान भारत की उल्लास योजना को अपनाए, जिससे नागरिकों को अच्छी और तकनीक वाली शिक्षा दी जा सके. मनीला स्थित ADB ने पाकिस्तान की ओर से मांगी गई वित्तीय सहायत के जवाब में ये टिप्पणी की है.

भारत एक साल पहले की थी शुरू

बता दें कि भारत सरकार ने गैर-साक्षर और औपचारिक स्कूली शिक्षा से वंचित रह गए वयस्कों को साक्षर बनाने के लिए साल 2023 में अंडरस्टैंडिंग ऑफ लाइफलांग लर्निंग फार ऑल इन सोसाइटी (उल्लास) की शुरूआत की थी.

यह भी पढ़ें- ट्रंप पर हमले की खबरों के बाद एलन मस्क का पोस्ट- कोई कमला और बाइडेन की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा

एडीबी की ओर से ये टिप्पणी उस वक्त आई है, जब एडीबी के अध्यक्ष मासत्सुगु असाकावा पाकिस्तान की यात्रा पर जाने वाले हैं. जहां पर वे पाकिस्तानी हितधारकों से मुलाकात करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

8 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

25 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

31 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

1 hour ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

1 hour ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

1 hour ago