ट्रेंडिंग

OMG! इस शख्स ने 20 लाख की कार से जोता पूरा खेत, वीडियो देख लोगों का घूमा दिमाग

Ajab-Gajab: आजकल लोग रील बनाने के लिए ना जानें क्या-क्या करते हैं. कोई मेट्रो में हदें पार कर रहा है तो कोई चलती बाइक पर रील बना रहा है. रील का बुखार लोगों के सर पर सवार हों गया है. वहीं एक समय ऐसा था जब लोग हल और बैल से खेत को जोता करते थे. इसके बाद जमाना आगे बढ़ा और ट्रेकटर का जमाना आ गया, जिसकी वजह से लोगों का ये काम काफी हद तक आसान हों गया. मगर हद पार तो तब हों गई जब लोग खेत जोतने के लिए लाखों की गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं. जी हां ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हों रहा है, जिसमें एक शख्स कार से खेत जोतता नजर आ रहा है.

लाखों की कार से जोता खेत

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मिट्टी से सनी हुई एक लग्जरी कार कैसे खेत में चल रही है और उसके पीछे ट्रेकटर वाला हल लगा हुआ है, यानी की इस कार से खेत जोतने की कोशिश की जा रही है. आप वीडियो में देख सकते हैं कि चलती कर से एक शख्स उतर जाता है और कार को चलता हुआ ही छोड़ देता है.

यह भी पढ़ें : Viral News: बालों वाला परिवार… चेहरे से लेकर पूरे शरीर पर इतने अधिक बाल कि पहचानना मुश्किल… गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तस्वीर चर्चा में

हालांकि वो शख्स पहचान में नहीं आ रहा है, क्योंकि उसने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है. वहीं ये कार बिना किसी ड्राइवर के ही काफी दूर तक खेत में चलती हुई नजर आ रही है और पीछे लगा हल खेत को जोतता जा रहा है. इस वीडियो को हर कोई हैरान हो रहा है. बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TorqueIndia नाम की आईडी से शेयर किया गया है.

Uma Sharma

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

5 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

6 hours ago