Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Viral News: बालों वाला परिवार… चेहरे से लेकर पूरे शरीर पर इतने अधिक बाल कि पहचानना मुश्किल… गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तस्वीर चर्चा में

परिवार में कुल 19 सदस्य हैं, जिनमें से चार के चेहरे से लेकर पूरी शरीर पर लंबे, घने और काले बाल उगे हुए हैं. इस तस्वीर को देखकर लोग हैरान हैं.

Guinness World Records shared shocking picture

Guinness World Records shared shocking picture

Guinness World Records: हाल ही में यूपी बोर्ड में 10वीं की टॉपर सीतापुर की प्राची निगम के चेहरे पर उगे अधिक बालों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई थी. इसको लेकर लोगों ने प्राची को ट्रोल तक किया था और उनको किसी ब्यूटी पार्लर में जाने तक की सलाह दे दी थी तो वहीं एक शेविंग कंपनी के विज्ञापन ने भी उनको लेकर एक विज्ञापन जारी कर दिया था, जिसकी काफी आलोचना हुई थी.

इसी बीच गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक परिवार के कुछ लोगों के चेहरे से लेकर पूरे शरीर पर अत्यधिक बाल दिखाई दे रहे हैं. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

ये परिवार मेक्सिको का रहने वाला है और दुनिया में इस परिवार की गिनती सबसे अजीबोगरीब फैमिली में की जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परिवार में कुल 19 सदस्य हैं, जिनमें से चार के चेहरे से लेकर पूरे शरीर पर घने और काले बाल उगे हुए हैं. इनकी वायरल तस्वीरों को देखकर लोगों के दिमाग में बस एक ही सवाल है कि आखिर ये कैसे हुआ?

ये भी पढ़ें-Viral News: इस देश के कानून ने ‘मुर्गों’ को दिया चिल्लाने का अधिकार, अब कोई नहीं कर सकेगा शिकायत

परिवार को लगी है ये बीमारी

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, ये परिवार, जिनकी पांच पीढ़ियां जन्मजात जरनलाइज्ड हाइपरट्रिचोसिस (Congenital Generalized Hypertrichosis) नामक दुर्लभ स्थिति से पीड़ित हैं, जिसमें चेहरे और धड़ पर अत्यधिक बाल उग आते हैं.

परिवार के विक्टर लैरी गोमेज, गेब्रियल डैनी रामोस गोमेज, लुइसा लिलिया डी लीरा एसेव्स और जीसस मैनुअल फजार्डो एसेव्स इस दुर्लभ बीमारी के साथ ही अपना जीवन जी रहे हैं. इस बीमारी में परिवार की महिलाओं के शरीर पर थोड़े-थोड़े बाल उगे हैं तो वहीं पुरुषों के शरीर में करीब 98 प्रतिशत हिस्सों पर घने बाल उगे हुए हैं जिससे उनको पहचानना भी मुश्किल हो जाता है. विक्टर लैरी गोमेज और गेब्रियल डैनी रामोस गोमेज मैक्सिकन नेशनल सर्कस में काम करते हैं.

परिवार की 5 पीढ़ियां इस दुर्लभ बीमारी से ग्रसित

इस परिवार की तस्वीर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शेयर की है, क्योंकि इस परिवार का नाम रिकॉर्ड में दर्ज है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्यों ने जन्मजात जरनलाइज्ड हाइपरट्रिचोसिस के लिए जिम्मेदार जीन के विश्लेषण में वैज्ञानिकों की सहायता की है और एक्स क्रोमोसोम में बदलाव के महत्वपूर्ण सबूत पाए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital