ट्रेन में नमाज और हनुमान चालीसा के पाठ का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया के इस दौर में छोटी-छोटी घटनाएं भी लाखों और करोड़ों लोगों तक चंद मिनटों में पहुंच जाती हैं. चलती ट्रेन के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. जिसमें ऊपर की बर्थ पर एक बुजुर्ग व्यक्ति नमाज पढ़ रहा है. वहीं नीचे की सीट पर बैठे कुछ लोग जोर-जोर से हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग जमकर अपनी भड़ास भी निकाल रहे हैं.
नमाज और हनुमान चालीसा पढ़ने के इस वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसको विरोध करने के तौर पर भी देख रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि हर धर्म के लोग अपने-अपने ढंग से इबादत और पूजा करने के लिए स्वतंत्र हैं, कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि हनुमान चालीसा इसलिए पढ़ी जा रही है क्योंकि ऊपर की बर्थ पर बुजुर्ग नमाज पढ़ रहा है. उसका विरोध करने के लिए लोग हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं.
एक यूजर्स ने लिखा कि “अगर इंटेशन गलत नहीं है तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अगर ऐसा द्वेषभावना के साथ किया गया है तो हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी कोई फायदा नहीं मिलेगा. वहीं दूसरे यूजर्स ने लिखा, दूसरों को धार्मिक कार्य करते हुए देखकर कुछ लोगों को अपना धर्म और प्रार्थना याद आने लगती है. एक अन्य यूजर्स ने लिखा- क्या ये प्रार्थना है, या फिर दूसरे की इबादत में बाधा डालने के लिए ऐसा किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- Parliament Monsoon Session: अविश्वास प्रस्ताव के बीच लोकसभा में आज पेश होगा दिल्ली सेवा बिल, हंगामा होने के आसार
वहीं संजीव कुमार नाम के यूजर्स ने लिखा कि हनुमान चालीसा बहुत पवित्र है, इसका पाठ करने से मन को शांति मिलती है और हमारी सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं, लेकिन इस तरह दिखावा करने से नहीं. एक यूजर्स ने ये भी लिखा कि दोनों अपना-अपना धर्म निभा रहे हैं और अपने ईश्वर की प्रार्थना कर रहे हैं, इसमें गलत क्या है.
-भारत एक्सप्रेस
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…