खेल

IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला आज, जो जीतेगा मैच वही बनेगा ‘सीरीज का सिकंदर’, जानिए कब, कहां और कैसे देखें फ्री में लाइवस्ट्रीमिंग

IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में दोनों ही टीम 1-1 की बराबरी पर है. वहीं, आज सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला ब्रायन लारा स्टेडियम, तरौबा, त्रिनिदाद में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से मुकाबले की शुरूआत होगी. इसके लिए 6:30 बजे टॉस किया जाएगा. इस मैच को जीतने के लिए दोनों ही टीम काफी कोशिश करेंगी क्योंकि जो भी इस मुकाबले को जीतेगा वही इस सीरीज को अपने नाम करेगा. इस सीरीज के पहले मुकाबले (27 जुलाई) को भारत ने जीता था वहीं 29 जुलाई को दूसरे मुकाबले को वेस्टइंडीज ने जीता. अब दोनों टीमों के लिए सीरीज जीतने को लेकर ‘करो या मरो’ की स्थिति है यानी कि जो जीतेगा मैच वही बनेगा ‘सीरीज का सिकंदर’. आइए जानते हैं कहां, कब और कैसे देखें मैच की फ्री में लाइवस्ट्रीमिंग…

IND vs WI 3rd ODI: जानिए कहां, कब और कैसे देख सकेंगे मैच की फ्री में लाइवस्ट्रीमिंग

भारतीय समयानुसार आज शाम सात बजे से भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. इसके लिए क्रिकेट फैंस में काफी उत्सुकता है. भारतीय फैंस चाहते हैं कि उनकी टीम मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करे. आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस मुकाबले को आप टीवी पर दूरदर्शन स्पोर्ट्स(डीडी स्पोर्ट्स) पर देख सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की बात करें तो आप इस मैच की लाइवस्ट्रीमिंग जिओ सिनेमा(Jio Cinema) ऐप पर फ्री में देख सकते हैं. वहीं, इस मैच का लाइव अपडेट आप बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी ले सकते हैं.

वनडे सीरीज के बाद 5मैचों की होगी टी20 सीरीज

बता दें कि इस वनडे सीरीज की समाप्ति के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला
3 अगस्त को खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार इस मुकाबले की शुरूआत शाम 8 बजे से होगी.

ये भी पढ़ें- IND vs IRE: 10 महीने बाद जसप्रीत बुमराह की वापसी, आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी, देखें फुल स्क्वॉड

टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा(कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन(विकेटकीपर), संजू सैमसन, जयदेव उनादकट, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल

वेस्टइंडीज का स्क्वॉड
शाई होप(कप्तान), रोवमैन पॉवेल, डोमिनिक ड्रेक्स, एलिक अथानाज, शिमरॉन हेटमायर, यानिक कारिया, अल्जारी जोसेफ, कीसी कार्टी, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, काइल मायर्स, जेडेन सील्स, केविन सिंक्लेयर, ओशाने थॉमस और रोमारियो शेफर्ड

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago