Shark Tank India 5: शार्क टैंक इंडिया का पांचवां सीजन शुरू हो चुका है और जैसा कि इस शो का इतिहास रहा है, ड्रामा और नोकझोंक पहले हफ्ते से ही सिर चढ़कर बोल रही है. सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रहे लेटेस्ट एपिसोड में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब दिल्ली के दो दोस्त विकास दहिया और प्रवीण मिश्रा अपने मेन्स इनरवियर ब्रांड ‘पैंटीजी’ (Pantyji) को लेकर पैनल के सामने पहुंचे. लेकिन उनकी ये पिच बिजनेस डील से ज्यादा ‘रोस्ट सेशन’ में तब्दील हो गई.
जैसे ही पिचर्स ने अपने ब्रांड की टैगलाइन ‘अंदर की बात होगी सुंदर’ सुनाई, शार्क अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल, नमिता थापर, मोहित यादव और कुणाल बहल अपनी हंसी नहीं रोक पाए. बात तब और बढ़ गई जब शार्क मोहित ने मजाक में पूछा कि क्या अनुपम मित्तल इस ब्रांड के एंबेसडर बनेंगे? इस पर विकास और प्रवीण ने बड़ी बेबाकी से कह दिया, “बिल्कुल, अनुपम सर सबसे स्टाइलिश और अतरंगी हैं, उन पर ये खूब सूट करेगा.” इस पर अनुपम ने मजाकिया लहजे में लेकिन तीखे अंदाज में जवाब दिया “फेंक कर मारूंगा.”
ब्रांड के नाम ‘पैंटीजी’ पर अमन गुप्ता ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह सुनने में ‘फैंटेसी’ जैसा लगता है. लेकिन पिचर्स भी हार मानने को तैयार नहीं थे. उन्होंने सीधे अमन गुप्ता के ब्रांड ‘boAt’ का उदाहरण देते हुए कहा, “सर, नाम में क्या रखा है? टेक्निकली देखें तो ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए ‘बोट’ भी कोई तुक वाला नाम नहीं है, लेकिन आज वो सुपरहिट है.” पिचर्स का यह कॉन्फिडेंस देखकर शार्क हैरान रह गए, हालांकि बिजनेस के आंकड़ों ने उनका साथ नहीं दिया.
ये भी पढ़ें- अब बीमार होने पर डॉक्टर या गूगल नहीं, सीधा ChatGPT करेगा इलाज में मदद, जानें इसके फायदे
जब सेल्स की बात आई, तो पता चला कि ब्रांड के 80 फीसदी ग्राहक पुरुष हैं और 20 फीसदी महिलाएं. शार्क को ये नंबर्स कुछ खास पसंद नहीं आए. अमन गुप्ता ने सबसे पहले हाथ पीछे खींचे और धीरे-धीरे बाकी शार्क्स ने भी डील से मना कर दिया. शार्क्स का मानना था कि ब्रांड की मार्केटिंग और विजन में वो दम नहीं है जिसके लिए वे करोड़ों का दांव खेलें.
सोशल मीडिया पर इस एपिसोड के बाद एक बार फिर बहस छिड़ गई है कि क्या शार्क टैंक अब सिर्फ बिजनेस का नहीं बल्कि कंटेस्टेंट्स का मजाक उड़ाने का अड्डा बन गया है?
सीजन 1 में भी अशनीर ग्रोवर अपने ‘दोगलापन’ वाले कमेंट्स और गुस्से के लिए मशहूर थे. वे अक्सर पिचर्स की क्लास लगा देते थे.
वहीं सीजन 2 में अनुपम मित्तल एक मसाला ब्रांड पर इतने भड़क गए थे कि उन्होंने लाइव कैमरे पर 1 करोड़ रुपये का चेक फाड़कर फेंक दिया था.
देखा जाए तो शार्क टैंक इंडिया का ये सीजन भी उसी पुरानी राह पर चल रहा है, जहां तीखी बहस, पर्सनल कमेंट्स और एंटरटेनमेंट के नाम पर पिचर्स की ‘ग्रिलिंग’ सुर्खियां बटोर रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…
UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…
Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…
Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…
UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…