ट्रेंडिंग

Watch: हीरो की तरह 2 भैंस की सवारी करते कुत्ते का VIDEO वायरल, लोगों को याद आया फूल और कांटे के अजय देवगन

Viral Video: इंटरनेट मजेदार वीडियो क्लिप से भरा पड़ा है. कभी बिल्ली, तोता, खरगोश तो कभी हाथियों का वीडियो धरल्ले से वायरल होता है. लोग इसे पसंद भी खूब करते हैं. हो भी क्यों न, ये बेजुबान अपने प्यारी हरकतों से सभी को अपना तो बना ही लेते हैं, साथ ही अपने मस्ती भरे अंदाज से लोगों का भरपूर मनोरंजन भी करते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर इनदिनों खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुत्ता अजय देवगन स्टाइल में दो भैंसों की सवारी करते हुए नजर आ रहा है. नेटिजन्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक ने लिखा, “हर कुत्ते का अपना दिन आता है.”

इंटरनेट पर अक्सर इंसानों को कुत्तों के साथ खेलते या मवेशियों को खाना खिलाते हुए दिखाए जाने वाले कई वीडियो के बीच, यह क्लिप थोड़ा अलग है. इस वीडियो में कुत्ता शांति से भैंस की पीठ पर खड़ा है और सवारी कर रहा है. कोई लड़ाई या हिंसा नहीं. तीनों जानवरों को एकदम माहौल बनाते हुए देखा जा सकता है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कुत्ता, भैंस के ऊपर बड़े ही आराम से खड़ा होकर कहीं जा रहा है. इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि कोई राजा रथ पर सवार होकर अपनी प्रजा से मिलने जा रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग मजे भी ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Vashi Rajyog: अगस्त में बन रहा है दुर्लभ वाशी राजयोग, इन राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन

वीडियो को मिले लाखों व्यूज

बता दें कि इंटरनेट पर शेयर किए जाने के चंद घंटे में ही वीडियो वायरल हो गया. अब तक इसे 16 मिलियन से अधिक बार देखा गया है. इस पर यूजर्स की तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है. वीडियो देखने के बाद आप अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाएंगे. एक यूजर ने लिखा, ” फूल और कांटे में अजय देवगन का एंट्री सीन याद आ गया. दूसरे ने लिखा, “अरे यार यह तो विमल पान मसाले वाले की तरह लग रहा है, उसने भी तो शुरू में एक मूवी में ऐसा ही स्टंट किया था.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

पाकिस्तान तो धोखेबाज निकला! अपने ही दोस्त को दगा देने की कोशिश में, तालिबान ने लगाई लताड़

Pakistan Makkah Defence Pact Violation: तालिबान प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि…

6 minutes ago

चंडीगढ़ में WISE 4.0 का भव्य आयोजन: महिला उद्यमियों को AI और आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर मंथन, देखिए पूरा VIDEO

चंडीगढ़ में COWE द्वारा WISE 4.0 का आयोजन हुआ, जहां ग्रामीण महिला उद्यमियों को AI,…

8 minutes ago

भगवा जागरण: उत्तर प्रदेश मंडल की राजनीति से कमंडल के दबदबे तक कैसे पहुंचा

Saffron Politics In UP: उत्तर प्रदेश तब बदला, जब जाति आधारित राजनीति सत्ता की एकमात्र…

23 minutes ago

बीजेपी की नई टीम का चरणबद्ध बदलाव, पुराने दिग्गजों की हुई दमदार वापसी

BJP New National Team: बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों में हाल में किए गए फेरबदल को…

37 minutes ago

आखिर क्यों हादसों का हाईवे माना जाता है यमुना एक्सप्रसवे?

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है. ग्रेटर नोएडा में बस आग…

56 minutes ago