देश

बिहार के गोपालगंज में ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे 11 लोग

Gopalganj: बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है. मुहर्रम के मौके पर ताजिया जुलूस निकालने के दौरान करंट की चपेट में आने से यह हादसा हुआ. मिली जानकारी के अनुसार ताजिया हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया करंट लगने से 11 लोग झुलस गए. जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था. इस दौरान गांव के कई युवक हाथों में लाठी और हरे पेड़ की टहनियां लेकर जुलूस में शामिल हुए. यह जुलूस धर्मचक गांव मिलान के लिए जा रही थी. इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे 11 हजार केवीए बिजली के तार के संपर्क में जुलस में शामिल युवक हाथों में लाठी और हरे पेड़ की टहनियां आ गईं, जिससे कि 11 लोग करंट की चपेट में आने से घायल हो गए.

डीएम और एसपी ने जाना घायलों का हाल

घटना के बाद डीएम और एसपी घायलों का हालचाल लेने सदर अस्पताल पहुंचे वहां उन्होंने डॉक्टरों से भी बातचीत की. घटना में घायल 11 लोगों में से चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. वहीं हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जानने अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई.

इसे भी पढ़ें: “जो भी हो रहा वह सरकार करा रही है”- मणिपुर हिंसा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा हमला

गोरखपुर रेफर किया गया एक युवक

गंभीर रुप से झुलसे इकबाल अली को गोपालगंज से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. त्योहार के अवसर पर घटी इस घटना के बाद इलाके में मायूसी का माहौल है. हालांकि पुलिस द्वारा यह बात भी कही जा रही है कि पुल पर जुलूस लेकर पहुंचे लोगों को चौका मिलान करने के लिए रोका गया. बावजूद इसके कुछ लोग पुल पर चौका मिलान करने लगे. इस दौरान उनके हाथ में लिए गए हरे बांस, पेड़ की टहनी और दूसरी डंडे जैसी चीज हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गई, जिससे की यह घटना हो गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन के सहयोग से घटना में जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां घायलों का इलाज जारी है. वहीं एक की हालत गंभीर होने के कारण गोरखपुर रेफर कर दिया गया.

Rohit Rai

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

47 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

56 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

58 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago