ट्रेंडिंग

मैंगो जूस के बदले क्या पी रहे हैं आप? इस जानकारी को पढ़ने के बाद आप छोड़ देंगे- Video

Mango Juice: मैंगो जूस भला किसकी प्रिय ड्रिंक नहीं है. लोग इसे स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर मानते हैं. हालांकि घर पर बना मैंगो जूस तो ठीक लेकिन अब लोग आजकल डब्बा बंद चीजों पर अधिक निर्भर होते जा रहे हैं. लोगों को अट्रैक्ट कर देने वाली टैगलाइन से लेकर सेलिब्रिटी सपोर्ट तक, हर कोई इन बोतलबंद ड्रिंक्स को प्रमोट कर रहा है.

गर्मी से पस्त कस्टमर्स भी ठंडा ड्रिंक्स पीने के लिए कुछ ऐसा ही तलाश करते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन जूस में कोई आम डाला भी जाता है या नहीं? मालूम हो कि इससे सम्बंधित एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है जिसे एक कंटेंट क्रिएटर ने एक जूस प्रोसेसिंग प्लांट से बनाकर शेयर किया है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक पीले रंग के तरल पदार्थ को लाल और नारंगी फूड कलर, शुगर सिरप और अन्य रसायनों के साथ एक चूर्ण मशीन में मिलाया जा रहा है. इसके बाद प्रोसेस किए गए लिक्विड को प्लास्टिक पेपर पैकेट की बोतलों में भरा जा रहा है. मालूम हो कि इस वीडियो को “Tetra pack mango juice” के कैप्शन के साथ शेयर किया गया था.

ये भी पढ़ें-हनुमानगढी में व्हील चेयर के नाम पर हो रही वसूली…? अयोध्या पुलिस ने सपा की इस पोस्ट को बताया असत्य-भ्रामक; बताई ये सच्चाई

इस वीडियो में दिखाया गया है कि फिर इसके बाद इसे बड़े कार्टन में पैक किया जाता है और कई मजदूरों की मदद से विक्रेताओं को डिलीवरी के लिए तैयार किया जाता है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं और इस वीडियो के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं. एक यूजर ने लिखा है, “मैंने डरावनी चीज देख ली है. इसी के साथ ही उसने ये भी लिखा है कि मैं सोशल मीडिया के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं. ये सभी स्वादिष्ट 200 प्रतिशत फलों का रस अब मैं नहीं पीता. मैं नल का पानी, स्पार्कलिंग पानी, व्हिस्की या वाइन पीता हूं.” इस शख्स ने और भी बहुत कुछ इस वीडियो को देखकर लिखा है तो वहीं कई अन्य लोग इस तरह के ड्रिंक्स को लेने के लिए मना कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

न्यूयॉर्क में लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय मूल की सरिता कोमातिरेड्डी, न्यूयॉर्क पोस्ट ने किया समर्थन

न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन सरिता कोमातिरेड्डी को…

7 minutes ago

ईरान पर फिर बरसेंगे ट्रंप के बम! तेहरान का पलटवार- समंदर में काट देंगे इंटरनेट केबल

US Iran war update: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई के संकेत…

29 minutes ago

पीएम मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

47 minutes ago

रैपिडो की आड़ में जिहाद: मुंबई से जैश का संदिग्‍ध आतंकी गिरफ्तार, कारनामा सुन कांप जाएंगी रूह

Maharashtra News: मुंबई के माहिम इलाके से महाराष्ट्र एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मोहम्मद हसन…

57 minutes ago