यूटिलिटी

आयुष्मान कार्ड योजना के लिए 70 वर्ष की उम्र पार करने वाले 25 लाख वरिष्ठ नागरिकों ने किया आवेदन

आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लॉन्च होने के दो महीने से भी कम समय में, आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए नामांकन करने वाले वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 25 लाख पहुंच गई है.

क्या है आयुष्मान वय वंदना योजना?

आयुष्मान वय वंदना कार्ड 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये का निःशुल्क स्वास्थ्य कवर प्रदान करता है. पहले से ही कवर किए गए परिवारों से संबंधित 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का अतिरिक्त टॉप-अप कवर मिलता है. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान करती है.

PM Modi ने अक्टूबर में शुरू की थी योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयुष्मान वय वंदना योजना के विस्तार के बाद 70 वर्ष से अधिक आयु के लोग भी स्वास्थ्य बीमा सेवाओं के लिए इसका लाभ उठा सकते हैं. घोषणा के दो महीने के भीतर लगभग 25 लाख नए लाभार्थी इस योजना से जुड़ गए हैं. इस योजना का उद्देश्य गरीब और वंचित परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराना है, तथा प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करना है.

दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना PMJAY की शुरुआत 23 सितंबर, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के रांची में की थी. यह कैशलेस उपचार प्रदान करता है, इस योजना के दायरे में दवाएं, उपचार शुल्क, डॉक्टर शुल्क और ओटी-आईसीयू शुल्क शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सिंगल विंडो कैंप के जरिए 13 हजार से ज्यादा लोगों को मिला PM-UDAY का लाभ

वहीं इसी साल धन्वंतरि जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों के लिए 3437 करोड़ रुपये की लागत से AB-PMJAY के तहत स्वास्थ्य कवरेज के विस्तार का शुभारंभ किया था. ऐसे बुज़ुर्ग व्यक्तियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के तहत व्यापक स्वास्थ्य सेवा लाभों तक पहुंच प्राप्त होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

श्रीलंका ने सांसदों की पेंशन खत्म की, भारत में भी शुरू हुई बहस: हर्ष गोयनका का आह्वान

श्रीलंका की संसद ने फरवरी 2026 में 154-2 के बहुमत से सांसदों और उनके आश्रितों…

8 minutes ago

स्वच्छता में नंबर वन इंदौर की हवा क्यों हुई जहरीली? दिवाली की रात AQI 1708 पहुंचने का दावा

लगातार आठ बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने वाले इंदौर में दिवाली की रात…

25 minutes ago

देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में मिली सबसे ज्यादा राहत; शहरी क्षेत्रों में बढ़ी चुनौती

India Unemployment Rate: चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की कुल बेरोजगारी दर…

36 minutes ago

घरेलू मैन्युफैक्चरिंग होगी बूस्ट: PHDCCI ने यूनियन बजट से पहले पेश किया 7 क्षेत्रों में सुधार का खाका

PHDCCI Pre-Budget 2027-28 Recommendations: पीएचडीसीसीआई ने बजट से पहले एलएनजी, नैफ्था, वुड पल्प पर जीरो…

37 minutes ago

क्यों मनाया जाता है भैया दूज? पढ़िए यमराज और यमुना जी की वह पौराणिक कहानी जिससे शुरू हुई यह परंपरा

11 नवंबर को मनाया जाएगा भैया दूज का पर्व. जानिए तिलक का धार्मिक महत्व, यमराज-यमुना…

42 minutes ago

दिल्ली में एक दिन, दो बड़े धमाके! CM रेखा गुप्ता ने खोला सौगातों का पिटारा, 15 लाख परिवारों की हुई बल्ले-बल्ले

Delhi LPG Subsidy: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिवाली पर 15.45 लाख राशन कार्डधारक…

1 hour ago