लीगल

परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए इंटरनेट शटडाउन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए विभिन्न राज्यों में इंटरनेट शटडाउन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनवाई करने को तैयार हो गया है. कोर्ट 29 जनवरी 2025 को याचिका पर अगली सुनवाई करेगा. कोर्ट ने सभी पक्षों को जवाब दाखिल करने के लिए समय दे दिया है.

कोर्ट ने अतिरिक्त दस्तावेज देने को कहा है. मनमाने ढंग से इंटरनेट शटडाउन को चुनौती देने वाली यह याचिका सॉफ्टवेयर फ्रीडम लॉ सेंटर द्वारा दायर की गई है. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा कि यह एक दिलचस्प मामला है, जहां परीक्षा के दौरान नकल पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के इंटरनेट शटडाउन बक आदेश दिया जा रहा है.

टेलीकॉम सेवाओं को बंद करने से मौलिक अधिकारों का हनन

हाई स्कूल या पटवारी की परीक्षा हो और बंद के दौरान जो आर्थिक नुकसान हो रहा है वो और बढ़ गया है. वकील कन्नू अग्रवाल ने कहा कि अनुराधा भसीन मामले में फैसला कहता है कि व्यक्तिगत शिकायतों को अलग से निपटाया जाना चाहिए. हमने मुख्य सचिवों को लिखा है और संघ भी इसका ख्याल रखता है, लेकिन याचिका एक अग्रिम निर्णय चाहती है कि यह स्वयं उत्पन्न ना हो.

याचिका में कहा गया है कि मनमाने और अनुचित तरीके से टेलीकॉम सेवाओं को बंद करने से संविधान के अनुच्छेद 14, 19 और 21 के तहत प्रदत समानता के अधिकार, अभियक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार, निजता के अधिकार, व्यापार करने की स्वतंत्रता के अधिकार, जीवन के अधिकार, खाने के अधिकार, कानूनी राहत पाने का अधिकार और शिक्षा के अधिकार जैसे मौलिक अधिकारों का हनन होता है.

याचिका में राज्यों को प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान नकल रोकने और ऐसे ही अन्य नियमित प्रशासनिक कारणों से इंटरनेट सेवा बंद नही करने के निर्देश देने की मांग की गई है.


यह भी पढ़ें- प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट को लेकर एनसीपी नेता ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की हस्तक्षेप याचिका


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago