यूटिलिटी

8वें वेतन आयोग में कितना बढ़ेगा वेतन? फिटमेंट फैक्टर से बदल जाएगा पूरा गणित

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच 8वें वेतन आयोग (8th CPC) को लेकर चर्चाएं तेज हैं. वेतन में बढ़ोतरी का मुख्य आधार फिटमेंट फैक्टर होगा, जिस पर अंतिम फैसला सरकार की मंजूरी के बाद लिया जाएगा.

8वें वेतन आयोग में वेतन वृद्धि फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगी. विशेषज्ञों का अनुमान 1.83 से 2.57 के बीच है, जबकि कर्मचारी संगठन 3.83 की मांग कर रहे हैं. यदि 3.83 फिटमेंट फैक्टर तय होता है, तो ₹18,000 की न्यूनतम बेसिक पे बढ़कर ₹68,940 तक पहुंच सकती है.

50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा (Central Government Employees)

8वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में अभी समय है, लेकिन कर्मचारी संगठन और पेंशनर्स फिटमेंट फैक्टर के संभावित आंकड़ों पर नजर बनाए हुए हैं. फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा मल्टीप्लायर है, जिसका उपयोग पुरानी बेसिक पे को नए संशोधित बेसिक पे में बदलने के लिए किया जाता है. आयोग की सिफारिशें लागू होने से लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को सीधा फायदा मिलेगा.

न्यूनतम फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.0 के बीच (8th Pay Commission Salary Calculation)

वर्तमान में एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि न्यूनतम फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.0 के बीच रह सकता है, जबकि उद्योग जगत का मध्यम अनुमान 2.0 से 2.57 के बीच है. वहीं कर्मचारी यूनियनों की ओर से अधिकतम 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग भी रखी गई है.

विभिन्न फिटमेंट फैक्टर के आधार पर 7वें वेतन आयोग के मूल वेतन में संभावित बढ़ोतरी का गणित:

यह सभी आंकड़े केवल विभिन्न फिटमेंट फैक्टर के आधार पर लगाए गए अनुमान हैं. 8वें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिशों और केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद ही आधिकारिक वेतन वृद्धि तय होगी.

यह भी पढ़ें-तमिलनाडु के अस्पताल में पैदा हुआ बच्चा, घर लाएगा सोने की अंगूठी; जानें कैसे मिलेगा यह तोहफा

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

3 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

7 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

7 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

8 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

8 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

9 hours ago