यूटिलिटी

अमेजन पर लगा ऑफर्स का भरमार! आधे दाम पर मिल रहे ये 4 मोबाइल फोन, सस्ता देख धड़ाधड़ खरीद रहे लोग

Tecno Pop 8 Price Cut Amazon: नया फोन खरीदने का सपना हर किसी का होता है लेकिन ज्यादा बजट होने की वजह से लोग नहीं खरीद पाते हैं. ऐसे में अगर आप नया फोन लेने की प्लानिंग कर रहे है तो आपके लिए अमेजन पर अच्छा मौका है. दरअसल, अमेजन पर धमाकेदार सेल चल रही है. इस सेल में आपको ऐसे ऑफर मिल रहे हैं जिन्हें आप देख कर फोन खरीदे बिना नहीं रह पाएंगे. इस सेल में ग्राहकों को टेक्नो के फोन को काफी सस्ते में उपलब्ध कराया जा रहा है. सेल की शुरुआत 5 मार्च को हुई थी और आखिरी दिन 10 मार्च को खत्म हो जाएगा. इसी बीच अगर ग्राहक चाहें तो बड़ी बचत पर खरीदारी कर सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि किन-किन फोन को आप सस्ते दाम पर घर ला सकते हैं.

आधे दाम पर मिल रहे ये 4 मोबाइल फोन

अगर आप नया फोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आप सेल में टेक्नो पॉप 8 को 15% के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं और इसके बाद फोन को 7,799 रुपये के बजाए 6,599 रुपये में खरीदा जा सकता है. फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसके बाद ग्राहक इसे 6,250 रुपये में खरीदा जा सकता है. फोन में पावर के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, और खास बात ये है इसमें डायनेमिक पोर्ट भी मिलता है.

टेक्नो पोवा 5 प्रो 5जी

टेक्नो पोवा 5 प्रो 5जी के 8जीबी रैम, 256जीबी स्टोरेज को ग्राहक अमेजन पर 24% के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. छूट के बाद ग्राहक इस फोन को 20,999 रुपये के बजाए 15,999 रुपये में घर ला सकते हैं. कूपन के साथ फोन को 1500 रुपये की अलग से छूट पर खरीदा जा सकता है. इसपर एक्सचेंज ऑफर के तहत और भी एक्सट्रा छूट पाई जा सकती है.

टेक्नो स्पार्क 10C

अगर आप फोन के फीचर्स और डिस्काउंट की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए टेक्नो स्पार्क 10C के 8जीबी, 128जीबी स्टोरेज वाला फोन बेस्ट साबित हो सकता है. इस फोन को अमेजन पर 38% के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है. डिस्काउंट के बाद फोन को ग्राहक 12,499 रुपये के बजाए 7,799 रुपये में घर लाया जा सकता है. फोन की रैम को 16 जीबी तक एक्सपैंड किया जा सकता है. इसका डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है.

टेक्नो स्पार्क गो 2024

टेक्नो स्पार्क गो 2024 के 8जीबी स्टोरेज को ग्राहक 14% डिस्काउंट के बाद 8,499 रुपये के बजाए 7,299 रुपये में खरीदा जा सकता है. फोन में डायनेमिक पोर्ट और डुअल स्पीकर मिलता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

4 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

6 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

9 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

10 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

43 minutes ago