देश

कथावाचक जया किशोरी से लेकर लोकगायिका मैथिली ठाकुर समेत इन युवा हस्तियों को मिला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (8 मार्च) दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड समारोह मे शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया. पीएम मोदी ने 3 इंटरनेशनल क्रिएटर्स और समेत 23 विजेताओं को इस पुरस्कार से नवाजा. राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार की शुरुआत इसी साल से की गई है. पीएम मोदी ने कथावाचक जया किशोरी और लोकगायिका मैथिली ठाकुर सहित कई युवा हस्तियों को सम्मानित किया.

क्यों शुरू हुआ नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड?

इससे पहले जानकारी देते हुए पीएमओ ने कहा कि राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार (नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड) कहानी सुनाने, सामाजिक परिवर्तन की वकालत, पर्यावरणीय स्थिरता, शिक्षा और गेमिंग सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता और प्रभाव को पहचानने का एक प्रयास है. इसके साथ ही सकारात्मक बदलाव लाने के वास्ते रचनात्मकता का उपयोग करने के लिए इस पुरस्कार की परिकल्पना एक प्रारंभिक मंच के रूप में की गई है.

यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, LPG के दामों में किया 100 रुपये की कटौती का ऐलान

23 प्रतिभाओं का सम्मान

पीएमओ ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार के लिए अनुकरणीय सार्वजनिक सहभागिता सामने आई है। पहले दौर में 20 विभिन्न श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे. इसके बाद, वोटिंग राउंड में विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में डिजिटल रचनाकारों के लिए लगभग 10 लाख वोट डाले गए.’’ उसने कहा कि इसके बाद तीन अंतरराष्ट्रीय रचनाकारों सहित 23 विजेताओं का निर्णय किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

33 minutes ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

37 minutes ago

ईरानी मिसाइल देख कांप उठे ट्रंप! उड़ते अमेरिकी फाइटर जेट्स पर दागी सैयद-3 जैसी खतरनाक मिसाइल?

Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…

39 minutes ago

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

1 hour ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

2 hours ago