देश

राष्ट्रपति मुर्मू ने वायुसेना की चार इकाइयों को मानक और रंगों से किया सम्मानित, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

IAF Colours Presentation 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गाजियाबाद के हिंडन में वायु सेना के कलर्स प्रेजेंटेशन 2024 के तहत चार इकाइयों को मानक और रंगों से सम्मानित किया. भारतीय वायु सेना के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक साथ चार इकाइयों को राष्ट्रपित द्वारा सम्मानित किया गया है.

बता दें कि राष्ट्रपति मानक और रंग पुरस्कार किसी भी सशस्त्र बल के लिए सबसे बड़ा सैनिक सम्मान है. इस सम्मान के लिए चयनित इकाइयों को पिछले 25 वर्षों के दौरान उनकी सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है. यह पुरस्कार युद्ध और शांति दोनों के दौरान इन इकाइयों का समर्पण, उत्कृष्टा, कुशल परिचालन और सफल योगदान के लिए दिया गया है. एयर मार्शल पीएम सिन्हा ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू ने 45 स्क्वाड्रन और 221 स्क्वाड्रन को राष्ट्रपति मानक से सम्मानित किया.

509 सिग्नल यूनिट को ध्वज

एयर मार्शल पीएम सिन्हा ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू ने 45 स्क्वाड्रन और 221 स्क्वाड्रन को राष्ट्रपति मानक से सम्मानित किया. इसके अलावा उन्होंने 11 बेस डिपेयर डिपो समेत 509 सिग्नल यूनिट को राष्ट्रपति ने ध्वज प्रधान किया.

राष्ट्रपति का यह सम्मान 45 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन एम सुरेंद्रन और 221 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टेन शुभांकन ने हासिल किया. जबकि राष्ट्रपति का ध्वज 11 बेस रिपेयर डिपो के एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर कमोडोर आशुतोष वैद्य ने प्राप्त किया. इसके अलावा 509 यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टेन विवेश शर्मा को दिया गया.

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, LPG के दामों में किया 100 रुपये की कटौती का ऐलान

यह भी पढ़ें: महा शिवरात्रि के अवसर पर देशभर के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, उज्जैन से लेकर काशी तक शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव का नारा

Dipesh Thakur

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

15 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

18 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

50 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

56 minutes ago