1 August Price Hike: सुबह की पहली चुस्की वाली चाय से लेकर त्योहारी सीजन में नए कपड़े खरीदने का अरमान… लगता है इस बार महंगाई हर खुशी का बजट बिगाड़ने पर तुली है. अगस्त का महीना शुरू होते ही आम जनता की जेब पर एक और भारी वार होने वाला है. रसोई से लेकर गैराज तक, हर तरफ कीमतों में आग लगने जा रही है जिससे घर का मंथली बजट पूरी तरह लड़खड़ा सकता है.
मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो अगले महीने से कई बड़े सेक्टर्स में जोरदार उछाल आने वाला है. सबसे पहले बात करते हैं रोजमर्रा की यानी FMCG चीजों की. चायपत्ती, हेयर ऑयल और साबुन जैसी जरूरत की चीजें करीब 6 से 8 प्रतिशत तक महंगी हो सकती हैं.
सिर्फ किचन ही नहीं घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे फ्रिज, वाशिंग मशीन और टीवी भी 4 से 6 प्रतिशत तक महंगे मिलने लगेंगे. उधर स्मार्टफोन खरीदना भी जेब पर भारी पड़ेगा क्योंकि पिछले कुछ महीनों में मेमोरी चिप के दाम तीन गुना तक बढ़ चुके हैं. कार खरीदने का सपना देख रहे लोगों को भी तगड़ा झटका लगने वाला है क्योंकि मारुति सुजुकी ने अगस्त से अपनी गाड़ियों के दाम 30 हजार रुपये तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. इसके अलावा होंडा और मर्सिडीज जैसी बड़ी कंपनियां भी कीमतें बढ़ाने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं.
इस अचानक आई महंगाई के पीछे घरेलू से ज्यादा ग्लोबल कारण जिम्मेदार हैं. दुनिया भर में कच्चे तेल और पाम ऑयल की कीमतें बढ़ने से पैकेजिंग मटेरियल बहुत महंगे हो गए हैं. पश्चिम एशिया में चल रहे भयंकर भू-राजनीतिक तनाव ने ग्लोबल सप्लाई चेन को बुरी तरह हिला कर रख दिया है. समुद्री ढुलाई का खर्च बढ़ने और डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से भारत में कच्चा माल बहुत महंगा इंपोर्ट हो रहा है जिसका सीधा असर मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट पर पड़ रहा है.
कंपनियों का कहना है कि उन्होंने जून तिमाही में महंगाई का आधा बोझ ही ग्राहकों पर डाला था और अब बचा हुआ घाटा पूरा करने के लिए सितंबर तिमाही में कीमतों को 2 से 5 प्रतिशत तक और बढ़ाया जाएगा. नए सीजन के कपड़े भी अब महंगे दामों पर मिलेंगे.
ये भी पढ़ें- सोने-चांदी के बाजार में भूचाल: फेड रिजर्व के फैसले के बाद देखिए क्या चल रहे हैं आज के ताजा भाव
इस बेकाबू महंगाई का असर सिर्फ आम आदमी की जेब तक ही सीमित नहीं है बल्कि देश की अर्थव्यवस्था पर भी इसका खतरा मंडराने लगा है. ग्लोबल रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हालातों के चलते साल 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ अनुमानित 6.6 प्रतिशत से थोड़ी सुस्त पड़ सकती है. साथ ही महंगाई दर के भी 5.4 प्रतिशत से ऊपर जाने की आशंका जताई गई है. चूंकि खाने-पीने की चीजों का हिस्सा कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में काफी ज्यादा है इसलिए इसका सीधा असर हर रसोई के बजट पर पड़ेगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…