यूटिलिटी

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1 अप्रैल से लागू होने वाली है नई पेंशन स्कीम, जानें कौन और कैसे ले सकता है फायदा?

New Pension Scheme: देश में केंद्र सरकार के अधीन में काम करने वाले 23 लाख कर्मचारियों की किस्मत 1 अप्रैल 2025 से खुलने वाली है. इसका कारण यह है कि 1 अप्रैल 2025 से यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू होने वाली है. सरकार की इस स्कीम में पुरानी पेंशन योजना और राष्ट्रीय पेंशन योजना को समाहित कर दिया गया है. यह स्कीम सिर्फ और सिर्फ कर्मचारियों के लिए लागू होगा जो पहले से ही NPS के तहत रजिस्टर्ड है. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं यूनिफाइड पेंशन स्कीम के बारे में.

क्या है यूनिफाइड पेंशन स्कीम?

यूनिफाइड पेंशन स्कीम सरकारी कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना है. इसके तहत कर्मचारीयों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन दी जाती है. यह राशि रिटायरमेंट के पहले के 12 महीने के एवरेज बेसिक का 50 प्रतिशत होगा. कर्मचारी 25 साल की सेवा के बाद इस पेंशन को पाने के हकदार होंगे. वहीं अगर किसी पेंशनभोगी की मौत हो जाती है तो उसे उस वक्त तक मिलने वाली पेंशन का 60 फीसदी परिवार को मिलेगा. इसके अलावा अगर कर्मचारी की सर्विस 25 साल से कम है और 10 साल से अधिक है तो पेंशन की राशि समानुपातिक आवंटन के आधार पर तय होगी. महत्वपूर्ण पहलू यह है कि कर्मचारी का कार्य-वर्ष चाहे जितना भी हो, उनकी पेंशन की न्यूनतम राशि 10 हजार रुपये से कम नहीं होगी.

जानिए कौन ले सकता है फायदा?

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी हो चुके बजट के मुताबिक, UPS 1 अप्रैल 2025 से केंद्र सरकार के उन कर्मचारियों के लिए लागू होगी जो नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत आते हैं और जो NPS के तहत इसका विकल्प चुनते हैं. 23 लाख कर्मचारियों को UPS और NPS के बीच चुनाव करने का विक्लप मिलेगा. NPS के तहत मौजूदा केंद्रीय कर्मचारी साथ ही केंद्र सरकार के फ्यूचर एंप्लॉयीज UPS के लागू होने की तारीक पर या तो NPS के तहत UPS का विकल्प चुन सकते हैं या UPS के बिना NPS के साथ जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अगर हाईवे-एक्सप्रेसवे पर करते हैं ट्रेवल तो जान लें Fastag से जुड़ा नया नियम, वरना देना पड़ सकता है दोगुना जुर्माना

सरकार कितना करेगी योगदान?

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीते 24 अगस्त 2024 को यूपीएस का ऐलान करते हुए इससे जुड़ी तमाम जानकारियां शेयर की थीं. न्यू पेंशन स्कीम में कर्मचारी को अपनी बेसिक सैलरी का 10 फीसदी कॉन्ट्रिब्यूट करना होता है और इसमें सरकारी कॉन्ट्रिब्यूशन 14 फीसदी होता है. वहीं 1 अप्रैल 2025 से UPS लागू होने के बाद सरकार का ये कॉन्ट्रिब्यूशन या अंशदान कर्मचारी की बेसिक सैलरी का 18.5 फीसदी होगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

8 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago