सड़क हादसे में 4 की मौत.
Uttar Pradesh: बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया. जहां एक खराब खड़ी बस से एक ट्रेवलर बस अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है.
मिली जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रेवलर बस महाराष्ट्र से श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या दर्शन के लिए जा रही थी. तभी यह हादसा हुआ है. मृतकों के शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया.
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा लोनी कटरा थाना इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 21/7 पर हुआ. हाईवे पर सड़क किनारे एक खराब बस खड़ी हुई थी, तभी तेज रफ्तार मिनी बस ने टक्कर मार दी.
यह भी पढ़ें- भारत एक्सप्रेस की खबर का बड़ा असर, रेल मंत्री ने दिया जांच का आदेश, जल्द सलाखों के पीछे होंगे दिल्ली के गुनहगार
बाराबंकी के एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि रविवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दुखद हादसा हुआ है. जिसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हुई है. महाराष्ट्र से अयोध्या जा रही मिनी बस में 18 लोग सवार थे.
-भारत एक्सप्रेस
गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…
गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…