किसान सम्मान योजना
PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार अपने देश को लोगों के लिए आए दिन कोई न कोई योजना चलाती रहती है. सरकार की योजना का लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिलता है. देश की आधी से ज्यादा आबादी किसानों के जरिए अपना जीवन जीती है. इसलिए सरकार किसानों की आर्थिक तंगी को देखते हुए साल 2019 में भारत सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी. इस योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक लाभ देती है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर किस तारीख को जारी होगी किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त?
पीएम किसान केंद्र सरकार की योजना है जिसका 100 फीसदी वित्तपोषण भारत सरकार द्वारा किया जाता है. इसके तहत किस्त की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है. इस योजना का तहत भूमिधारक किसान परिवार के आधार से जुड़े बैंक अकाउंट में हर चार महीने में 2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में 6000 रुपये का सालाना भुगतान किया जाता है. अब तक इस योजना की 18 किस्तें जारी की जा चुकी है. अब किसानों को योजना के 19वीं किस्त का इंतजार है. ऐसे में अगर किसानों ने नहीं किया यह काम तो नहीं मिलेगा फिर उन्हें लाभ.
देशभर के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का काफी बेसब्री से इंतजार है. किसान योजना की अगली यानी 19वीं किस्त इसी फरवरी के महीनें में जारी कर दी जाएगी. देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसी महीने 24 तारीख को किसान योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी जाएगी. खुद प्रधानमंत्री इस किस्त को जारी करेंगे. यानी जल्द ही किसानों को बड़ी खुशखबरी मिल जाएगी. देश के 13 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के खाते में 19वीं किस्त के 2000 रुपये पहुंच जाएंगे.
यह भी पढ़ें: राजस्थान स्टाफ चयन आयोग ने जारी किया RSMSSB सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) ग्रेजुएट लेवल 2024 का परिणाम
अगर आप पीएम किसान योजना में लाभ ले रहे तो आपको बता दें कि सरकार ने पहले ही कुछ कामों को पूरा करवाने के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी थीं. सरकार ने किसानों को ई-केवाईसी करवाने को लेकर हिदायत जारी कर दी थी. लेकिन बावजूद इसके कई किसान ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया कंप्लीट नहीं करवाई है. ऐसे किसानों को अगली किस्त का लाभ मिलने में मुश्किल हो सकती है. इसीलिए किस्त जारी होने से पहले ही केवाईसी जरूर पूरी करवा लें.
अगर आप पीएम किसान योदना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको ओटीपी आधारित ई-केवाईसी करवाना बेहद जरूरी है.
इसके अलावा बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और राज्य सेवा केंद्र (एसएसके) पर उपलब्ध है.
साथ ही फेस ऑर्थेटिकेशन आधारित ई-केवाईसी पीएम किसान मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है जिसका इस्तेमाल लाखों किसान करते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…