प्रतीकात्मक फोटो
राऊज एवेन्यु कोर्ट ने मतदान केंद्र पर दुर्व्यवहार करने के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने कहा कि मतदान केंद्र पर सेलफोन ले जाना या वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी करना अपराध माना जाएग. अगर इससे मतदान की गोपनीयता से समझौता होता है.
मगर अभियोजन पक्ष ने जो वीडियो कोर्ट में पेश किया, वह मतदान केंद्र का नही ,बल्कि मतदान परिसर का है. वीडियो में कोई भी ईवीएम दिखाई नही दे रहा है. इसलिए इस आधार पर भारती व अन्य को आपराधिक रूप से उत्तरदायी नही ठहराया जा सकता है. जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 132 के तहत दंडनीय अपराध का संज्ञान लेने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद नही है. चार्जशीट से कोई अन्य अपराध नही बनता है, इसलिए वर्तमान मामले में संज्ञान लेने से इनकार किया जाता है.
अभियोजन पक्ष के अनुसार भारती ने 25 मई 2024 को अपने सहयोगियों के साथ मतदान क्षेत्र में प्रवेश किया था और मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करने के अलावा मतदान एजेंटों के समान की तलाशी ली थी. उनपर आरोप लगाया था कि उन्हें हटाये जाने के बाद वे मतदान केंद्र पर वापस आ गए, जो कानून के तहत दंडनीय है. इसलिए उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई थी.
ये भी पढ़ें: Gangster Lawrence Bishnoi का जन्मदिन: जेल के अंदर से कैसे चल रही है गैंग की गतिविधियां?
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…