यूटिलिटी

Bihar Board 12th Result 2024: आ गया बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) का आज यानी 23 मार्च को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल परीक्षा में कुल 87.21 पर्सेंट छात्र पास हुए हैं. वहीं बता दें कि साइंस में सीवान के मृत्युंजय कुमार ने टॉप किया है. पटना के तुषार कुमार ने आर्ट्स टॉपर रहे हैं. वहीं प्रिया कुमारी कॉमर्स की टॉपर घोष‍ित की गई हैं. बता दें 12वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए बाकी छात्र भी बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइटों के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

इन आधिकारिक वेबसाइटों के जरिए चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2024)

बिहार बोर्ड ने BSEB कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 से 12 फरवरी, 2024 तक पेन-पेपर मोड में आयोजित की थी. इसके बाद उसी महीने आंसर की भी जारी की गई थी. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Holi 2024 Special Trains: होली में घर जाने की टेंशन खत्म! भीड़ वाली इन रूट्स पर चलेंगी स्पेशल 540 ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

इस तरह वेबसाइट पर भरें सारी जानकारी (Bihar Board 12th Result 2024)

बिहार बोर्ड स्कोरकार्ड चेक करने के लिए उम्मीदवारों को होम पेज पर उपलब्ध “परीक्षा रिजल्ट” सेक्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद फिर “सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा 2024” का चयन करना होगा. उसके बाद अपनी संबंधित स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स, या प्रोफेशनल्स) चुनें और दिए गए फिल्ड में अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें, जैसे ही आप ‘सबमिट’ पर क्लिक करेंगे, स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. वहीं इस साल कुल 13,04,352 छात्र इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 6,26,431 लड़कियां और 6,77,921 लड़के हैं. परीक्षा राज्य भर के 1,523 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

Uma Sharma

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

4 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

7 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

16 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

30 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

35 minutes ago