BSNL Satellite Phone
BSNL Satellite Phone: अगर आप सोचते हैं कि सबसे महंगे फोन सिर्फ प्रीमियम स्मार्टफोन होते हैं, तो यह खबर आपको हैरान कर सकती है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL का एक ऐसा फोन भी है, जिसकी कीमत ₹1,34,166 (सभी टैक्स सहित) है. खास बात यह है कि यह फोन न तो हाई-एंड कैमरे के लिए जाना जाता है और न ही इसमें आधुनिक स्मार्टफोन जैसे फीचर्स हैं. इसके बावजूद इसकी कीमत कई प्रीमियम iPhone मॉडल से भी ज्यादा है.
दरअसल, यह कोई सामान्य मोबाइल फोन नहीं, बल्कि BSNL Satellite Phone है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पारंपरिक मोबाइल नेटवर्क पर नहीं, बल्कि सैटेलाइट कनेक्टिविटी के जरिए काम करता है. यानी जहां मोबाइल टावर नहीं हैं, वहां भी यह फोन कॉल करने और संपर्क बनाए रखने में सक्षम होता है.
BSNL का यह सैटेलाइट फोन आम उपभोक्ताओं के लिए नहीं, बल्कि विशेष परिस्थितियों में काम करने वाले लोगों के लिए बनाया गया है. इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से रक्षा सेवाओं, समुद्री क्षेत्र, आपदा राहत कार्य, खनन परियोजनाओं, दूरदराज के इलाकों में काम करने वाली टीमों और एडवेंचर एक्सपेडिशन में किया जाता है.
यह भी पढ़ें: अगर है अस्थमा, तो भूलकर भी न करें ये काम! वरना बढ़ सकती है परेशानी
इस फोन में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो आपातकालीन परिस्थितियों में बेहद उपयोगी साबित होते हैं.
सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए कनेक्टिविटी
दूर-दराज के इलाकों में भी वॉइस कॉल की सुविधा
आपातकालीन सहायता (Emergency Support)
लंबी बैटरी लाइफ, ताकि लंबे समय तक संपर्क बना रहे
BSNL ने इस सैटेलाइट फोन की कीमत ₹1,34,166 (सभी करों सहित) तय की है. यही वजह है कि इसकी तुलना अब प्रीमियम iPhone से की जा रही है. हालांकि इसकी कीमत स्मार्ट फीचर्स की वजह से नहीं, बल्कि उन परिस्थितियों में भरोसेमंद कनेक्टिविटी देने की क्षमता के कारण है, जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह फेल हो जाते हैं. यही इसकी सबसे बड़ी खासियत और कीमत की असली वजह है.
भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…