Delhi Lakshmi Yojana 2026: दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए आज से एक बेहद शानदार और बड़ी शुरुआत हो गई है. महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार की ‘लक्ष्मी योजना’ के लिए आज यानी 1 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है.
पोर्टल के लाइव होते ही पात्र महिलाएं घर बैठे इस योजना के लिए अप्लाई कर सकती हैं और हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद का लाभ उठा सकती हैं. यदि आप भी इस योजना के तहत आवेदन करना चाहती हैं तो आइए जानते हैं कि इसके लिए क्या पात्रता है, किन दस्तावेजों की जरूरत होगी और रजिस्ट्रेशन कैसे करना है.
दिल्ली सरकार की इस योजना से राज्य की करीब 17 लाख महिलाओं को फायदा मिलने की उम्मीद है. हालांकि सरकार ने इसके लिए कुछ स्पष्ट नियम और शर्तें तय की हैं.
आयु सीमा: आवेदन करने वाली महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
निवास: महिला या उसका पूरा परिवार कम से कम पिछले 10 सालों से दिल्ली का स्थायी निवासी होना चाहिए.
आय सीमा: परिवार की कुल सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.
पारिवारिक सीमा: एक परिवार से केवल एक ही पात्र महिला को इस योजना का लाभ मिल सकेगा.
इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को लेकर सरकार ने दो बेहतरीन विकल्प दिए हैं जिन्हें महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं. पहला विकल्प है कि हर महीने 1500 रुपये लाभार्थी महिला के बैंक खाते में आरडी (RD) या एफडी (FD) के रूप में जमा किए जाएंगे और बाकी के 1000 रुपये उनके डिजिटल वॉलेट में भेजे जाएंगे.
इसके साथ ही दूसरा विकल्प ये है कि लाभार्थी चाहें तो पूरे 2500 रुपये की आरडी या एफडी भी करवा सकती हैं. यहां एक खास बात ये भी है कि इस योजना के तहत मिलने वाली पहली किस्त रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दिए जाने का प्रावधान है.
ये भी पढे़ं- बैंक जाने से पहले चेक कर लें आज का हाल, अगस्त महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक; देखें पूरी लिस्ट!
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए:
अगर आप दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए पात्र हैं और आवेदन करना चाहती हैं तो सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल dly.delhi.gov.in पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर दिए गए ‘ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें. अब अपना नाम, पता और मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज (जैसे वोटर आईडी, आय व निवास प्रमाण पत्र और बैंक डिटेल) सही-सही भरकर पोर्टल पर अपलोड कर दें और फॉर्म सबमिट कर दें. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप इसी वेबसाइट से अपने आवेदन का स्टेटस भी आसानी से ट्रैक कर सकती हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…