Bank Holiday: नया महीना शुरू होते ही लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि इस महीने यानी अगस्त में बैंक कितने दिन बंद रहने वाले हैं? खासकर जब बात आज यानी 1 अगस्त और महीने के पहले शनिवार की हो, तो कन्फ्यूजन होना लाजिमी है. अगर आपका चेक क्लियर कराने, कैश जमा करने या कोई दूसरा जरूरी कागजी काम अटका हुआ है, तो घर से निकलने से पहले यह जान लेना बेहद जरूरी है कि आज बैंक खुले हैं या नहीं.
आज 1 अगस्त को खुले हैं बैंक?
राहत की खबर यह है कि आज 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक, महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक कामकाज के लिए खुले रहते हैं. इसलिए, अगर आपको SBI, HDFC, ICICI या PNB की किसी भी ब्रांच में जाना है तो आप बेझिझक जा सकते हैं वहां सभी सेवाएं सुचारू रूप से मिलेंगी.
अगस्त में छुट्टियों की भरमार
आज तो बैंक खुले हैं लेकिन जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा त्योहारों और वीकेंड के चलते छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा. अगस्त के महीने में रक्षाबंधन स्वतंत्रता दिवस और कई क्षेत्रीय त्योहारों की वजह से देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.
वीकेंड का झंझट: हर महीने की तरह इस बार भी सभी रविवार- 2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त के अलावा दूसरे शनिवार यानी 8 अगस्त और चौथे शनिवार यानी 22 अगस्त को बैंक बंद रहेंगे.
खास त्योहारों की छुट्टियां: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश में अवकाश रहेगा. इसके अलावा, त्रिपुरा में 4 अगस्त को ‘केर पूजा’ और 19 अगस्त को महाराजा बीर बिक्रम जयंती, 25 और 26 अगस्त को ओणम व ईद-ए-मिलाद, और 28 अगस्त को रक्षाबंधन व श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
ये भी पढे़ं- Amazon Freedom Sale 2026: 7 अगस्त से शुरू होगी बड़ी सेल, फोन, TV, AC समेत कई प्रोडक्ट्स पर 80% तक की छूट
छुट्टी के दिन क्या पूरी तरह ठप रहता है काम?
अगर आपको बैंक जाने का मौका नहीं मिल रहा या उस दिन छुट्टी है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. बैंक की ब्रांच बंद होने से आपकी डिजिटल जिंदगी पर कोई असर नहीं पड़ता. आप UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम का इस्तेमाल करके घर बैठे कभी भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं या कैश निकाल सकते हैं. बस अगर कोई ऐसा काम है जिसके लिए ब्रांच जाना जरूरी है तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



