Gwalior Accident:मनोज/ग्वालियर: धर्म और आस्था का पवित्र सफर उस वक्त मातम में बदल गया जब वृंदावन धाम में श्री गिर्राज जी की परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
ग्वालियर जिले के भितरवार-करैरा मार्ग पर ग्राम गोहिंदा के पास सड़क किनारे खड़े श्रद्धालुओं से भरे वाहन को पीछे से आ रहे ट्रक ने उड़ा दिया. हादसे की खबर मिलते ही भितरवार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया.
वृंदावन में श्री गिर्राज जी की परिक्रमा कर बेहद भक्तिभाव से अपने गांव लौट रहे श्रद्धालुओं को क्या मालूम था कि रास्ते में काल उनका इंतजार कर रहा है. भितरवार थाना क्षेत्र के ग्राम गोहिंदा के पास जैसे ही उनका आयशर वाहन सड़क किनारे रुका, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रद्धालुओं की चीख-पुकार से पूरा इलाका कांप उठा.
इस हादसे में लखन (40 वर्ष) नाम के श्रद्धालु की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं सुमित्रा (60 वर्ष), सिरनाम केवट, मुस्कान (15 वर्ष), धनीराम (40 वर्ष), रूपेश (14 वर्ष) और सखी (60 वर्ष) सहित कई अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना की सूचना पर भितरवार थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाकारित ट्रक और उसके चालक को पकड़कर मामला दर्ज कर लिया है.
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के इस छोटे से गांव ने रचा इतिहास, एक साथ 150 शिवभक्त तय कर रहे 800 किमी का पैदल सफर
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…