यूटिलिटी

स्वतंत्रता दिवस पर DMRC का बड़ा ऐलान: सुबह 4 बजे से चलेंगी मेट्रो, लाल किला जाने वाले जरूर पढ़ लें ये खबर

DMRC Update: अगर आप भी इस बार 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर होने वाले मुख्य समारोह में शामिल होने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की तरफ से एक बेहद काम की खबर सामने आई है. राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले इस पावन पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, और आम जनता की सहूलियत का पूरा ख्याल रखते हुए मेट्रो प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है.

सुबह 4 बजे से ही शुरू हो जाएगी मेट्रो

DMRC के आधिकारिक बयान के मुताबिक, 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के दिन मेट्रो की सभी लाइनें अपने टर्मिनल स्टेशनों से सुबह ठीक 4 बजे से ही पटरियों पर दौड़ना शुरू कर देंगी. इसका सीधा फायदा उन मेहमानों और आम नागरिकों को मिलेगा जो सुबह-सुबह लाल किले के समारोह में पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, शुरुआत में नियमित टाइमिंग शुरू होने तक सभी लाइनों पर ट्रेनें 30-30 मिनट के अंतराल पर मिलेंगी, ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो.

खास मेहमानों के लिए स्पेशल टिकट

समारोह में आने वाले खास मेहमानों और आमंत्रित लोगों की सहूलियत के लिए रक्षा मंत्रालय और DMRC ने मिलकर खास इंतजाम किए हैं. रक्षा मंत्रालय द्वारा लगभग 1.30 लाख विशेष क्यूआर कोड टिकट जारी किए गए हैं. जिन लोगों के पास वैध फिजिकल एडमिट कार्ड होंगे, उन्हें निर्धारित स्टेशनों पर ये विशेष टिकट मिल जाएंगे. इसके जरिए वे बिना किसी झंझट के सफर कर सकेंगे और इन टिकटों का पूरा खर्च रक्षा मंत्रालय द्वारा उठाया जाएगा.

अगर आप मेट्रो से लाल किला जाना चाहते हैं तो आपके लिए लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीक पड़ेंगे. आप इनमें से किसी भी स्टेशन पर उतरकर आसानी से समारोह स्थल तक पहुंच सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सोने-चांदी के दामों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या चल रहा है नया रेट

पतंगबाजी को लेकर सख्त चेतावनी

स्वतंत्रता दिवस से पहले DMRC ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए एक अहम एडवाइजरी भी जारी की है. मेट्रो प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऊंची मेट्रो लाइनों या पटरियों के आसपास पतंग बिल्कुल न उड़ाएं. अक्सर ऐसा देखा गया है कि पतंग की डोर हाई-वोल्टेज ओवरहेड इक्विपमेंट में फंस जाती है, जिससे ट्रेन सेवाएं बाधित होने का खतरा रहता है और बड़ा हादसा भी हो सकता है. इसलिए सुरक्षा के लिहाज से जनता का सहयोग बेहद जरूरी है.

वहीं ऐतिहासिक लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल पूरी हो चुकी है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे तो भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है. ऐसे में ट्रैफिक पाबंदियों से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो आपका सफर आसान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

12 minutes ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

14 minutes ago

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से क्या बदलेगी भारतीयों की किस्मत? H-1B और ग्रीन कार्ड पर टकटकी

US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…

39 minutes ago

दिवाली पर घर में लगा लें ये 5 पौधे, सुख-समृद्धि के साथ आएगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…

40 minutes ago

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

58 minutes ago