Gold Silver Price Today: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए राहत भरा हो सकता है. इस सप्ताह दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. वैश्विक बाजार में अनिश्चितता कम होने और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोना और चांदी दोनों के भाव नीचे आए हैं. इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला है.
सोने की कीमत में गिरावट
IBJA के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत इस सप्ताह 5,097 रुपये घटकर 1,39,873 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. पिछले सप्ताह इसका भाव 1,44,970 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इसी तरह 22 कैरेट सोना घटकर 1,28,124 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि 18 कैरेट सोने का भाव भी गिरकर 1,04,905 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. सप्ताह के दौरान 24 कैरेट सोने का सबसे निचला स्तर 25 जून को 1,39,461 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि सबसे ऊंचा भाव 22 जून को 1,47,310 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.
चांदी में भी बड़ी गिरावट
सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी के दाम में भी इस सप्ताह तेज गिरावट देखने को मिली. IBJA के मुताबिक, चांदी 15,432 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 2,16,541 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. इससे पहले इसका भाव 2,31,973 रुपये प्रति किलो था.
इस सप्ताह चांदी का उच्चतम भाव 22 जून को 2,37,801 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि सबसे कम कीमत 25 जून को 2,15,485 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई.
ये भी पढ़ें- इस एक ट्रिक की मदद से मिलेगा JIO का सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ 265 रुपये में 80GB 4G और अनलिमिटेड 5G डेटा
क्यों गिरे सोने और चांदी के दाम?
विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाल के दिनों में भू-राजनीतिक तनाव कुछ कम हुआ है. इसके साथ ही महंगाई को लेकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों को ऊंचे स्तर पर बनाए रखने के संकेत मिले हैं. ऐसे माहौल में निवेशकों ने सोने और चांदी में मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ा. इसके अलावा अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने भी कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट को और तेज किया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





