यूटिलिटी

पोस्‍ट ऑफिस की धमाकेदार स्कीम… अब घर बैठे हर महीने कमा सकते हैं 20,000 रुपये, बस करना होगा ये काम

Post Office Scheme: जैसे-जैसे लोग बूढ़े होते हैं और रिटायरमेट की उम्र में पहुंचते हैं, उन्हें अपने खर्चे चलाने के लिए सेविंग्स की जरूरत होती है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में बताएंगे जहां पर आप निश्चित होकर निवेश करके मंथली कमाई कर सकते हैं. यह एक सरकारी स्कीम है जो छोटी बचत योजना के तहत होती है. खास तौर पर रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए यह योजना काफी पॉपुलर मानी जाती है.

हर महीने कमा सकते हैं 20 हजार रुपये

यह योजना पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम है. इस योजना के तहत सरकार 5 साल तक हर महीने 20 हजार रुपये दे सकती है. इसमें अन्य बचत योजनाओं के मुकाबले 8.2 प्रतिशत का ब्‍याज भी मिलता है. एससीएसएस योजना के तहत 5 साल की मैच्‍योरिटी होती है. इसमें मंथली निवेश के बजाय एक बार ही पैसा निवेश कर सकते हैं.

60 साल से ज्यादा उम्र के लोग कर सकते हैं निवेश

पॉस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन को लाभ दिया जाता है. इस योजना के तहत केवल 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं. इस योजना पर वर्तमान समय में 8.2% का रिटर्न मिलता है. कोई भी 60 साल से ज्यागा की उम्र का भारतीय नागरित इस योजना में पैसा जमा करा सकता है. इस योजना में अधिकतम 30 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं पहले ये अमाउंट 15 लाख रुपये थी.

ये भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों को NPS छोड़कर क्यों अपनाना चाहिए UPS? यहां जानें हर सवाल का जवाब

कैसे मिलेगा 20,000 रुपये मंथली?

अगर आप सीनियर सीटिजन सेविंग स्‍कीम के तहत 30 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट करते हैं तो आपको हर साल करीब 2 लाख 46 हजार रुपये का ब्याज मिलेगा. अब इस अमाउंट को महीने के हिसाब से कैलकुलेट करें तो यह राशि 20,500 रुपये होगी. इस योजना के तहत 55 से 60 साल के बीच रिटायरमेंट लेने वाले लोग भी अकाउंट खुलवा सकते हैं. यह अकाउंट किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस ब्रांच पर जाकर खुलवाया जा सकता है.

योजना के तहत नागरिकों को देना होगा टैक्स

इस योजना के तहत इनकम पाने वाले नागरिकों को टैक्स भी देना होता है. हालांकि इस बचत योजना पर ब्याज 50, 000 रुपये से ज्यादा है तो उस पर टीडीएस देना होगा, लेकिन अगर आपने फॉर्म 15 G/15H भरा है तो ब्याज पर TDS कटौती नहीं होगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

उपचुनाव परिणाम पर पीएम मोदी ने जताया आभार: बोले— सुशासन पर जनता का अटूट भरोसा; एनडीए को मिली नई ताकत

PM Modi reaction bypoll election results: असम, बंगाल और पुडुचेरी उपचुनाव नतीजों पर पीएम मोदी…

51 minutes ago

‘रोका तो भी नहीं रुकेंगे…’ पिंकी चौधरी का जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन का ऐलान, कहा- कॉकरोचों को सबक सिखाएंगे

PINKY CHAUDHARY JANTAR MANTAR PROTEST: हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने राजधानी…

1 hour ago

‘पप्पू’ कब सुधरेंगे? दिल्ली के CP में DU के छात्रों ने राहुल गांधी को जमकर धोया

DU Students On Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी की 'वोट चोरी' वाली दलील पर अब…

1 hour ago

न कैश का झंझट, न MDR का डर; क्या है RBI से मिला UPI का विकल्प?

RBI e Rupee vs UPI: 15 अक्टूबर से UPI पर MDR के दबाव से परेशान…

1 hour ago

धुर विरोधियों के एक सुर: जम्मू-कश्मीर में किस बात पर साथ आईं बीजेपी और कांग्रेस?

BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…

2 hours ago

डिपो में एंट्री रोकी तो भड़का विवाद! OHM Mobility को श्रम विभाग का नोटिस, हजारों कर्मचारियों के रोजगार पर संकट

LABOUR DEPARTMENT NOTICE TO OHM MOBILITY: दिल्ली के तेहखंड डीटीसी बस डिपो में प्रोविज़ मैनसिस्टम्स…

2 hours ago