बुध देव और राशिचक्र.
Budh Gochar September 2024 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि और व्यापार का कारक माना गया है. बुध ग्रह सितंबर माह में दो बार यानी 4 और 23 तारीख को राशि परिवर्तन करेगा. वैदिक पंचांग के अनुसार, सिंतबर में बुध का पहला गोचर 4 तारीख को सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर सिंह राशि में होगा. बुध देव सिंह राशि में 23 सितंबर तक रहेंगे और इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे. वैसे तो बुध के इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होगा लेकिन तीन राशियों को विशेष लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं कि बुध के गोचर से दिन तीन राशियों के जीवन में खास परिवर्तन होगा.
चार सितंबर को होने वाला बुध ग्रह का पहला गोचर मेष राशि के लिए अनुकूल माना जा रहा है. इस गोचर के शुभ प्रभाव से मेष राशि से जुड़े लोगों के जीवन में खास सकारात्मक बदलाव आएगा. परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ रिश्ता मजबूत होगा. नौकरी करने वालों के लिए बुध का यह गोचर अत्यंत शुभ साबित होने वाला है. बुध ग्रह की अनुकूलता से उन्नति होगी. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. मानसिक विकार दूर होगा. व्यापार करने वालों को इस दौरान जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. स्किन से जुड़ी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है.
बुध का सिंह राशि में प्रवेश करना कर्क राशि के लिए अच्छा माना जा रहा है. गोचर के शुभ प्रभाव से करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. वाणी में प्रभाव रहेगा. व्यापार में दौनिक आमदनी बढ़ेगी. आमदनी और खर्च का संतुलन बना रहेगा. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. लव लाइफ में खुशी महसूस करेंगे. लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. परिवार में बड़े भाई से आर्थिक लाभ होगा सकता है.
बुध का यह गोचर मीन राशि के लिए भी खास है. बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से जीवन में परेशानियों का अंत होगा. व्यापार करने वाले इस दौरान कुछ अच्छा निर्णय लेंगे जो कि आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ रहेगा. कार्यस्थल पर कार्यों में मन लगेगा. बॉस से चल रहा विवाद खत्म होगा. नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा. फिजूलखर्च पर नियंत्रण रहेगा. दोस्तों के सहयोग से कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है. इस दौरान व्यापार में आर्थिक लाभ के कई नए स्रोत नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: 30 साल बाद शनि-सूर्य ने बनाया दुर्लभ संयोग, 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…