PUC certificate rules: देश भर के वाहन मालिकों को बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार ने वाहनों के प्रदूषण जांच सर्टिफिकेट यानी पीयूसी (PUC) बनवाने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. इस नए बदलाव के बाद नई BS-6 मानक वाली प्राइवेट गाड़ियों के मालिकों को अब हर साल पीयूसी रिन्यू कराने के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. सरकार ने गाड़ी की उम्र और उसकी श्रेणी के हिसाब से पीयूसी की नई वैधता तय कर दी है.
नए नियमों के तहत BS-VI मानक वाली निजी गाड़ियों के लिए उनकी उम्र के आधार पर पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता तय की गई है.
6 साल तक पुरानी गाड़ी: अगर आपकी निजी BS-VI गाड़ी 6 साल तक पुरानी है (जैसे 5 साल पुरानी गाड़ी), तो एक बार बनवाया गया पीयूसी सर्टिफिकेट अब एक साल के बजाय 3 साल तक वैध रहेगा.
6 से 10 साल पुरानी गाड़ी: यदि आपकी निजी गाड़ी 6 से 10 साल पुरानी है, तो आपको पहले की तरह हर साल पीयूसी सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा.
10 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ी: 10 साल से अधिक पुरानी निजी गाड़ियों के लिए हर 6 महीने में नया पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाना अनिवार्य होगा.
सरकार ने BS-VI कमर्शियल यानी ट्रांसपोर्ट गाड़ियों के लिए अलग समय-सीमा तय की है. यदि कोई कमर्शियल गाड़ी 6 साल तक पुरानी है, तो उसका पीयूसी सर्टिफिकेट 2 साल तक वैध रहेगा. इसके अलावा, 6 से 10 साल पुरानी कमर्शियल गाड़ी होने पर हर साल रिन्यू कराना होगा और 10 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ी के लिए हर 6 महीने में नया पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाना होगा.
ये भी पढ़ें: ‘जान देंगे…जमीन नहीं…’, पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा
नए बदलाव के बीच पुराने मानकों वाली गाड़ियों के लिए पहले से तय नियम ही लागू रहेंगे. पुरानी BS-1, BS-2 और BS-3 गाड़ियों के लिए अभी भी हर 3 महीने में और BS-4 मानक वाली गाड़ियों के लिए हर 6 महीने में पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाने का नियम ही जारी रहेगा.
पीएम मोदी कल यानी 20 नवंबर को शाम करीब 5:30 बजे नई दिल्ली के पुराना…
Sambhal Harihar Mandir Padyatra: संभल में ऋषि राज गिरी महाराज के नेतृत्व में निकली हरिहर…
NHAI Motor Insurance Renewal: NHAI ने मोटर इंश्योरेंस रिन्यूअल को लेकर वाहन मालिकों को भेजे…
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में आधिकारिक पोर्टल पर अपना…
Saharsa Farmers Protest: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के नए अलाइनमेंट के खिलाफ सहरसा में किसानों ने मोर्चा…
दिल्ली हाईकोर्ट ने टीना अंबानी की याचिका पर ED, SFIO और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को…