यूटिलिटी

फरवरी में 220 करोड़ से ज्यादा आधार ऑथेंटिकेशन ट्रांजैक्शन हुए, 14 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल दर्ज: केंद्र सरकार

केंद्र सरकार के मुताबिक फरवरी में करीब 225 करोड़ आधार ऑथेंटिकेशन ट्रांजैक्शन और 43 करोड़ ई-केवाईसी ट्रांजैक्शन किए गए, जो सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है. सरकार ने शुक्रवार को ये जानकारी साझा की.

बैकिंग सुविधा को आसान बना रही ई-केवाईसी

ई-केवाईसी सर्विस बैंकिंग और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस दोनों में ग्राहकों के लिए एक सहज और सुरक्षित अनुभव प्रदान करने में सहायक रही है. इस सर्विस ने अलग-अलग उद्योगों में ईज-ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाने में भी योगदान दिया है.

ई-केवाईसी ट्रांजैक्शन 2,311 करोड़ से अधिक

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के अनुसार, फरवरी 2025 के अंत तक, आधार ऑथेंटिकेशन ट्रांजैक्शन की कुल संख्या 14,555 करोड़ को पार कर गई थी, जबकि कुल ई-केवाईसी ट्रांजैक्शन 2,311 करोड़ से अधिक हो गए थे.

आधार का इस्तेमाल कर फेस ऑथेंटिकेशन भी लोकप्रिय हो रहा है. अकेले फरवरी में, 12.54 करोड़ आधार फेस ऑथेंटिकेशन ट्रांजैक्शन किए गए, जो अक्टूबर 2021 में इस सुविधा की शुरुआत के बाद से अब तक का सबसे अधिक मासिक आंकड़ा है. कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड, फोनपे, करूर वैश्य बैंक और जेएंडके बैंक के साथ आधार की फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के लिए कुल 97 संस्थाओं को शामिल किया गया है.

आधार फेस ऑथेंटिकेशन ट्रांजैक्शन 115 करोड़ के पार

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने कहा कि इसके लॉन्च के बाद से, आधार फेस ऑथेंटिकेशन ट्रांजैक्शन 115 करोड़ को पार कर गए हैं, जिनमें से लगभग 87 करोड़ अकेले चालू वित्त वर्ष में हुए हैं. यूआईडीएआई द्वारा इन-हाउस डेवलप्ड एआई/एमएल बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन सॉल्यूशन अब फाइनेंस, इंश्योरेंस, फिनटेक, हेल्थ और टेलिकॉम में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है.

केंद्रीय और राज्य सरकार के अलग-अलग विभाग भी टारगेटेड लाभार्थियों को लाभ की डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए इस टेक्नोलॉजी का लाभ उठा रहे हैं. मंत्रालय ने कहा कि बैंकिंग, फाइनेंस और दूसरे क्षेत्रों में इसके बढ़ते उपयोग के साथ, आधार भारत के डिजिटल परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

यह भी पढ़ें- EPFO के इस नियम में हुआ बड़ा बदलाव, अब बिना डॉक्यूमेंट के मिनटों में अपडेट होगा प्रोफाइल, यहां जानें कैसे

इस बीच, जनवरी में भारत में आधार ऑथेंटिकेशन ट्रांजैक्शन 284 करोड़ को पार कर गया, जो रोजाना की जिंदगी में डिजिटल आइडेंटिटी वेरिफिकेशन की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के अनुसार, पिछले साल इसी महीने की तुलना में यह 32 प्रतिशत की वृद्धि थी, जब 214.8 करोड़ ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रियलिटी शो या TRP का खेल? क्या युवाओं को बेचा जा रहा है लोकप्रियता का नशा

Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…

14 minutes ago

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

45 minutes ago

लैब में बन गया असली सोना…पीली धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

48 minutes ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

1 hour ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

1 hour ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

2 hours ago