यूटिलिटी

LPG Cylinder से लेकर बिल पेमेंट तक…आज से देश में लागू हुए ये 6 बड़े बदलाव, जानें आप पर कितना पड़ेगा असर

Rule Change From 1st May: आज से हुई मई महीने की शुरुआत के साथ ही देश में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जो सीधे आपके घर की रसोई के बजट से लेकर आपके क्रेडिट यूज तक असर डालने वाले हैं. इनमें LPG Cylinder की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड से किया जाने वाला बिल पेमेंट तक शामिल है. तो वहीं दूसरी और दो बैंकों के क्रेडिट कार्ड से अब यूटिलिटी बिल पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा. आइए जानते हैं ऐसे ही 6 बड़े बदलावों के बारे में.

LPG Cylinder

पहला बड़ा बदलाव LPG Price में देखने को मिला है, दरअसल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए हैं. देश में जारी लोकसभा चुनावों के बीच दिल्ली से लेकर मुंबई तक सिलेंडर की कीमतों में 19-20 रुपये की कमी आई है. सिलेंडर की नई कीमतों को अपडेट कर दिया गया है, जो आज यानी 1 मई 2024 से लागू किया गया है.

Yes Bank में हुआ बदलाव

वहीं दूसरा बदलाव यस बैंक के ग्राहकों से जुड़ा है. बैंक ने 1 मई 2024 से सेविंग अकाउंट पर लगने वाले मिनिमम एवरेज बैलेंस चार्ज में बदलाव किया गया है. इसके तहत सेविंग अकाउंट का प्रो मैक्स में MAB में 50 हजार रुपये होगा इस पर 1 हजार रुपये का चार्ज लगेगा. सेविंग अकाउंट प्रो प्लस, Yes Essence SA और Yes Respect SA में मिनिमम बैलेंस 25 हजार रुपये होगा और इस अकाउंट पर 750 रुपये का चार्ज तय किया गया है. सेविंग अकाउंट प्रो में 10 हजार रुपये मिनिमम बैलेंस रखना होगा और इसका चार्ज भी 750 रुपये होगा.

ये भी पढ़ें:Adani Total Gas Q4 Results: अडानी टोटल गैस ने दर्ज की 15 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि, जुड़े 91 नए सीएनजी स्टेशन और 1.16 लाख पीएनजी होम

ICICI सेविंग अकाउंट चार्ज

तीसरा बदलाव ICICI बैंक ने ग्राहकों के सेविंग अकाउंट्स पर लगने वाले चार्ज पर किया है. बैंक की ओर से पहले ही कहा गया था कि 1 मई 2024 से ये बदलाव लागू होने जा रहा है. इससे ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा. बता दें कि ICICI बैंक ने डेबिट कार्ड पर लगने वाले सालाना शुल्क को बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में ये 99 रुपये तय किया गया है. इसके अलावा बैंक ने चेक बुक को लेकर भी बदलाव किया है और 1 मई के बाद से 25 पेज वाली चेक बुक इश्यू कराने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, लेकिन इसके बाद हर पेज के लिए 4 रुपये का चार्ज लगाया गया है.

Mutual Fund KYC के नियम में बदलाव

चौथा बदलाव Mutual Fund KYC के लिए हैं हालांकि यह नियम 30 अप्रैल से पहले ही लागू कर दिया गया है. नए केवाईसी के अनुसार, निवेशकों द्वारा अपने म्यूचुअल फंड आवेदन पर दिया गया नाम उनके पैन कार्ड पर दिए गए नाम के अनुरूप होना चाहिए. किसी भी मिसमैच की वजह से उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए, पहली बार म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले व्यक्तियों के लिए यह जरूरी है कि उनका नाम और जन्मतिथि उनेक पैन कार्ड से बिल्कुल मेच करें.

बिल पेमेंट होगा महंगा

अगर आप क्रेडिट कार्ड से अपने घर की बिजली का बिल या फिर अन्य कोई यूटिलिटी बिल अन्य कोई यूटिलिटी बिल पेमेंट करते हैं तो पांचवा बदलाव आपके लिए खास है. दरअसल, यस बैंक और एचडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग यूटिलिटी बिल पेमेंट्स के लिए करने वाले यूजर्स को अब एक्स्ट्रा चार्ज पे करना होगा. 1 मई Yes Bank Credit Card पर 15 हजार रुपये से अधिक के बिजली या अन्य यूटिलिटी बिल पेमेंट पर 1% एक्स्ट्रा चार्ज लगाया गया है.

14 दिन बैंक रहेंगे बंद

May 2024 बैंकों में बंपर छुट्टियां पड़ रही है और पूरे महीने में कुल 14 दिन बैंकों में कामकाज होगा यानी बैंक हॉलिडे रहेगा. RBI द्वारा मई में पड़ने वाले इन छुट्टियों में अक्षय तृतीया, महाराष्ट्र दिवस, रवीन्द्रनाथ टैगोर समय अन्य छुट्टियां पड़ रही है. ऐसे में घर निकलने से पहले एक बार इस लिस्ट को जरूर चेक कर लें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

18 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

24 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

26 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

36 minutes ago

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

41 minutes ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

56 minutes ago