दुनिया

कोलंबिया विश्वविद्यालय में फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, यूनिवर्सिटी ने कहा- हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा

न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया विश्वविद्यालय के हैमिल्टन हॉल में इकट्ठा हुए 30 से 40 फिलिस्तीनी समर्थक प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने मंगलवार रात परिसर से हटाकर हिरासत में ले लिया. प्रदर्शनकारी दिन के वक्त इस प्रशासनिक इमारत में इकट्ठा हो गये थे, जिसके बाद प्राधिकारियों को पुलिस बुलानी पड़ी.

आइवी लीग में शामिल इस विश्वविद्यालय के अध्यक्ष ने कहा कि परिसर में सुरक्षा सुनिश्चित करने व व्यवस्था बहाल करने का कोई दूसरा विकल्प नहीं है और उन्होंने पुलिस विभाग से मदद मांगी, जिसके बाद न्यूयॉर्क पुलिस के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की. प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय के मैदान में तंबुओं में प्रदर्शन करते हुए इस इमारत पर कब्जा कर लिया था.

17 मई तक परिसर में रहेगी पुलिस

पुलिस 17 मई तक परिसर में मुस्तैद रहेगी क्योंकि इस दिन विश्वविद्यालय के नये शैक्षणिक सत्र की तैयारियां समाप्त हो रही हैं. पिछले महीने कोलंबिया में प्रदर्शनों की शुरुआत हुई थी, जो अब कैलिफोर्निया से लेकर मैसाचुसेट्स तक फैल गए हैं. जैसे-जैसे मई में नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत का समय नजदीक आ रहा है, विश्वविद्यालय प्राधिकारियों को प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ रहा है.

“हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं”

फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के प्रशासनिक इमारत पर कब्जे को हटाने के लिए सैकड़ों की संख्या में पुलिस अधिकारी मंगलवार रात को कोलंबिया विश्वविद्यालय में घुसे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों के तंबू उखाड़ फेंके. स्कूल के अध्यक्ष ने कहा था कि परिसर में सुरक्षा सुनिश्चित करने और व्यवस्था बहाल करने का कोई दूसरा विकल्प नहीं है, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने यह कार्रवाई की.

यह भी पढ़ें- अदालत ने पोर्न स्टार से जुड़े मामले में ट्रंप को कोर्ट की अवमानना का दोषी ठहराया, लगा आर्थिक जुर्माना

एक हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

पिछले दो सप्ताह में टेक्सास, वर्जीनिया, उत्तरी कैरोलिना, न्यू मेक्सिको, कनेक्टिकट, लुइसियाना, कैलिफोर्निया और न्यू जर्सी सहित राज्यों के विश्वविद्यालय परिसरों से एक हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से कुछ को दंगा भड़काने के लिए पुलिस के साथ टकराव के बाद गिरफ्तार किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

3 minutes ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

18 minutes ago

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

43 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

57 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

1 hour ago