यूटिलिटी

LPG के दाम से लेकर FASTag तक…आज से दुनियाभर में बदल रहे हैं ये 7 बड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

New Rule From August: आज यानी 1 अगस्त 2025 से वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो गई है और इसके पहले दिन देश में बहुत कुछ बदला है. इसके साथ ही देश में नए फॉईनेंशियल ईयर के मौके पर कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. हर महिने की शुरुआत के साथ ही कई नए नियम लागू हो गए है. इसमें LPG Cylinder के दाम से लेकर FasTag UPI समते कई नए नियम बदल गए है. ऐसे में आइए जानते हैं किन-किन नियमों में बदलाव किए गए है.

1. कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती (New Rule From August)

1 अगस्त से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 33.50 रुपये घटा दिए गए हैं. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1631.50 रुपये, कोलकाता में 1734.50 रुपये, मुंबई में 1582.50 रुपये और चेन्नई में 1789.00 रुपये हो चुकी है. घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

2. UPI ट्रांजैक्शन से जुड़े नए नियम लागू

NPCI ने आज से UPI ट्रांजैक्शन को अधिक सुरक्षित और तेज़ बनाने के लिए नियमों में बदलाव किए हैं. अब बैलेंस चेक, स्टेटस रिफ्रेश जैसी सुविधाओं पर लिमिट तय की गई है. यह नियम Paytm, PhonePe, GPay और अन्य थर्ड पार्टी ऐप्स पर लागू होंगे.

3. SBI क्रेडिट कार्ड पर बीमा सुविधा खत्म

वहीं 11 अगस्त से SBI कुछ को-ब्रांडेड कार्ड्स पर मिलने वाली फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर को बंद कर रहा है. पहले ये कवर 50 लाख से 1 करोड़ तक का होता था. प्रभावित कार्ड SBI, UCO बैंक, सेंट्रल बैंक, करूर वैश्य बैंक, आदि के ELITE और PRIME कार्ड्स.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन से पहले देशभर में LPG Commercial Cylinder की किमतों में बड़ा बदलाव, घरेलू सिलेंडर के दाम जस के तस

4. FASTag के लिए वार्षिक पास सुविधा

अब 15 अगस्त से सड़क परिवहन मंत्रालय FASTag का सालाना पास लॉन्च करेगा. इस सालाना पास के तहत 200 टोल फ्री होंगे जिसके लिए 3000 रुपये शुल्क देना होगा. यह पास एक साल या 200 ट्रिप के लिए 200 टोल फ्री तक वैलिड माना जाएगा. इससे नियमित ट्रैवल करने वालों को राहत मिलेगी.

5. PNB ग्राहकों के लिए KYC जरूरी

पंजाब नेशनल बैंक ने सभी खाताधारकों से 8 अगस्त 2025 से पहले KYC अपडेट करने की अपील की है. यह RBI की गाइडलाइन के तहत किया जा रहा है. KYC अपडेट नहीं करने पर खाते पर रोक लग सकती है.

6. ATF की कीमतों में बदलाव

1 अगस्त से ATF दरों में संशोधन हुआ है, जो हवाई यात्रा पर असर डाल सकता है.नए संशोधन के बाद दिल्ली में 92,021.93 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 86,077.14 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 95,164.90 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 95,512.26 रुपये प्रति लीटर है. ये दाम डोमेस्टिक एयरलाइंस के लिए हैं.

7. अगस्त में बैंक हॉलिडे

अगस्त में बैंकों की कुल 15 दिन छुट्टी रहेगी. इसमें सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी शामिल है. अलग-अलग राज्यों में त्योहार और स्थानीय छुट्टियों के चलते बैंक बंद रहेंगे. इन सभी बदलावों का सीधा असर आपके बैंकिंग, ट्रांजैक्शन, ट्रैवल और खर्च पर पड़ेगा. इसलिए इन नए नियमों को समझना और समय रहते जरूरी अपडेट करना बेहद जरूरी है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

10 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

57 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

10 hours ago