Bharat Express DD Free Dish

रक्षाबंधन से पहले देशभर में LPG Commercial Cylinder की किमतों में बड़ा बदलाव, घरेलू सिलेंडर के दाम जस के तस

देशभर में एक अगस्त से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है. इससे होटल, रेस्टोरेंट और अलग-अलग व्यवसायियों को थोड़ी राहत मिली है.

देशभर में एक अगस्त से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 33 रुपये 50 पैसे की कटौती की गई है. इससे होटल, रेस्टोरेंट और अलग-अलग व्यवसायियों को थोड़ी राहत मिली है. हालांकि घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जिससे आम लोगों को राहत नहीं मिली है.

लगातार दूसरे महीने राहत

यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) के रेट घटाए गए हैं. इससे पहले जुलाई में भी कीमतों में कटौती की गई थी. इस बार की कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर का नया रेट 1631 रुपया 650 पैसा हो गया है. मुंबई में यह 1583 रुपया, कोलकाता में 1735 रुपया 50 पैसा और चैन्नई में 1790 रुपये प्रति सिलेंडर बिक रहा है.

घरेलू सिलेंडर के रेट जस के तस

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 8 अप्रैल 2025 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. फिलहाल दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलेंडर 853 रुपया और मुंबई में 852 रुपये 50 पैसा में मिल रहा है. आपको बता दें कि, तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस (Domestic Gas) की कीमत अभी जस की तस ही रहेगी.

किसे मिला फायदा?

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती से सबसे ज्यादा फायदा होटल और रेस्टोरेंट मिलेगा और कैटरिंग और फूड़ बिजनेस से जुड़े लोगों को मिलेगा.

हर महीने होती है समीक्षा

तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में LPG सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं. इसबार बदलाव केवल कमर्शियल सिलेंडर तक ही सीमित रही है.

इसे भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का शिकंजा, वसई-विरार के पूर्व आयुक्त Anil Pawar को समन

आमलोग इंतजार में

एक तरफ कमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) की कीमतों में छूट मिली है तो वहीं दूसरी तरफ आम लोगों को भी उम्मीद है कि आने वाले समय में उन्हें भी महंगाई से राहत मिलेगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read