देश

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए PM Modi ने जनता से मांगे सुझाव, इस ऐप के जरिए दे सकते हैं राय

Independence Day 2025: देश भर में 15 अगस्त (Independence Day) की तैयारियां जोरों पर हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशवासियों से संवाद साधा है. देश की जनता से पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए सुझाव मांगे हैं.

‘PM Modi’ का एक्स पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए अपने सुझाव और विचार साझा करें. उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने विचार ‘माय जीओवी’ (MyGov) और ‘नमो ऐप’ (NaMo App) के ओपन फोरम के जरिए साझा करें. पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा,

“जैसे-जैसे हम इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस की ओर बढ़ रहे हैं, मैं अपने साथी भारतीयों से सुनने के लिए उत्सुक हूं! आप इस साल के स्वतंत्रता दिवस भाषण में किन विषयों या विचारों को प्रतिबिंबित होते देखना चाहेंगे? ‘माय जीओवी’ और ‘नमो ऐप’ ओपन फोरम पर अपने विचार साझा करें.”

वेबसाइटके जरिए भी सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वेबसाइट पर भी सुझाव मांगे गए हैं. नरेंद्र मोदी डॉट इन वेबसाइट पर लिखा गया कि,

“आपके विचार प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण का हिस्सा बन सकते हैं, अभी साझा करें! भारत की आजादी के 79 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आपके पास प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन के लिए बहुमूल्य विचार और सुझाव साझा करने का मौका है. कमेंट सेक्शन में अपना विचार साझा करें. हो सकता है कि प्रधानमंत्री इनमें से कुछ को अपने भाषण में शामिल करें.”

लाल किले की प्राचीर से पीएम देते हैं भाषण

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से दिए जाने वाले अपने भाषण के लिए नागरिकों को अपने मत, विचार और सुझाव शेयर करने के लिए आमंत्रित करते हैं. भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भी पीएम मोदी ने देशवासियों से सुझाव मांगे थे.

इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन से पहले देशभर में LPG Commercial Cylinder की किमतों में बड़ा बदलाव, घरेलू सिलेंडर के दाम जस के तस

पीएम मोदी ने सुझावों का किया था जिक्र

पीएम मोदी ने उन सुझावों का जिक्र अपने भाषण में भी किया था. उन्होंने कहा था,

“विकसित भारत 2047, ये सिर्फ भाषण के शब्‍द नहीं हैं, इसके पीछे कठोर परिश्रम चल रहा है. देश के को‍टि-कोटि जनों के सुझाव लिए जा रहे हैं और हमने देशवासियों से सुझाव मांगे और मुझे प्रसन्‍नता है कि मेरे देश के करोड़ों नागरिकों ने विकसित भारत 2047 के लिए अनगिनत सुझाव दिए हैं. हर देशवासी का सपना उसमें प्रतिबिंबित हो रहा है, हर देशवासी का संकल्‍प उसमें झलकता है. युवा हो, बुजुर्ग हो, गांव के लोग हों, किसान हों, दलित हों, आदिवासी हों, पहाड़ों में रहने वाले लोग हों, जंगल में रहने वाले लोग हों, शहरों में रहने वाले लोग हों, हर किसी ने 2047 में जब देश आजादी का 100 साल मनाएगा, तब तक विकसित भारत के लिए अनमोल सुझाव दिए हैं.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एकस्प्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

3 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

3 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

4 hours ago