Gandhi Fellowship 2026: अगर आप ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं या अपने आखिरी साल में हैं और एक ऐसी सरकारी स्तर की अपॉर्चुनिटी की तलाश में हैं जहां फाइलों का ढेर नहीं बल्कि समाज को बदलने का जज्बा चाहिए, तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, साल 2026 की बहुचर्चित ‘गांधी फेलोशिप’ के आवेदन शुरू हो चुके हैं. इस फेलोशिप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको किसी भी भारी-भरकम किताबी परीक्षा या रटने वाले कॉम्पिटिटिव एग्जाम से नहीं गुजरना पड़ता.
आर्थिक नजरिए से देखें तो यह युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है. इस फेलोशिप के तहत आपको हर महीने ₹24,500 का स्टाइपेंड दिया जाएगा, जो आपकी जरूरतों के लिए पर्याप्त है. इतना ही नहीं, जब आप अपनी 23 महीने की फेलोशिप का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे, तो सरकार की ओर से आपको ₹1,60,000 का ‘रिजर्व फंड’ एकमुश्त (Lumpsum) दिया जाएगा. यह राशि आपके भविष्य के लक्ष्यों या आगे की पढ़ाई के लिए एक बड़ा सहारा बन सकती है.
अगर आपकी उम्र 25 साल तक है और आपने ग्रेजुएशन कर लिया है, तो आप इसके लिए पात्र हैं. वहीं, अगर आपके पास किसी कार्यक्षेत्र का एक साल या उससे ज्यादा का अनुभव है, तो उम्र की सीमा में छूट देते हुए 29 साल तक के युवा भी अप्लाई कर सकते हैं. बस एक छोटी सी शर्त यह है कि आपके 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन, तीनों में कम से कम 55% मार्क्स होने अनिवार्य हैं.
ये भी पढ़ें- सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल, जानें अब निवेश करना कितना सही?
फेलोशिप के दौरान आपको केवल समाज सेवा ही नहीं करनी, बल्कि आपके काम को आसान बनाने के लिए सरकार आपको लैपटॉप या टैबलेट भी देगी. फील्ड वर्क में भागदौड़ के लिए आपको टू-व्हीलर की सुविधा मिलेगी और साथ ही आपकी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए मेडिकल, लाइफ और एक्सीडेंटल इंश्योरेंस भी कवर किया जाएगा. आपकी पर्सनल ग्रोथ के लिए इसमें ‘विपासना’ जैसे कोर्सेज और कम्युनिटी में रहने का अनुभव भी शामिल है.
अप्लाई करने के लिए आपको इनकी आधिकारिक वेबसाइट gandhifellowship.org पर जाना होगा. यहाँ सिलेक्शन आपके किताबी ज्ञान से ज्यादा आपके नजरिए, समाज के प्रति आपकी सोच और आपके इंटरव्यू पर निर्भर करता है.
ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2026 है, लेकिन यहां ‘रोलिंग बेसिस’ पर सिलेक्शन होता है. इसका मतलब है कि जो जितनी जल्दी फॉर्म भरेगा, उसके चुने जाने की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…