यूटिलिटी

Gold Silver price Today: ईद के मौके पर ठहरे सोने-चांदी के दाम, खरीदारी से पहले जान लें रेट

Gold Silver price Today: आज दुनियाभर में ईद का त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे है या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत.

सोने का भाव

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 84,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 84,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 88,620 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 88,830 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज ईद के खास मौके पर सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि आज चांदी 1,13,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,13,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सोने की बढ़ी चमक, धड़ाम से गिरे चांदी के भाव, यहां चेक करें लेटेस्ट प्राइस

यूपी में सोने का भाव

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने की कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 84,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था वो आज 84,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 88,830 रुपये प्रति ग्राम की दर से बिक रहा था वो आज 88,830 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

इंदौर में सोने का भाव

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 84,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 84,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात करें 24 कैरेट सोमे की तो जो सोना कल 88,730 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था वो आज 88,730 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

38 minutes ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

1 hour ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

2 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

2 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago