Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gold Silver Price Today: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सोने की बढ़ी चमक, धड़ाम से गिरे चांदी के भाव, यहां चेक करें लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: चैत्र नवरात्रि 2025 के पहले दिन सोने और चांदी के दाम स्थिर हैं. अगर आप भी इस दिन सोने और चांदी की खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो यह एक शुभ अवसर है.

Gold Price Today

Gold Silver Price Today: आज यानी 30 मार्च 2025 को चैत्र नवरात्रि के पव्र की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में अगर आप इस शुभ अवसर पर बाजार से सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या फिर सोने चांदी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है. दरअसल, सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में आइए जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत.

राजधानी दल्ली में कितनी है सोने की कीमत?

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली में बिकने वाले सोने की कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 84,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 84, 600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 88,620 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था वो आज 88,830 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,13,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव?

Bankbazaar.com के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिकने वाले सोने के कीमत की बात करें तो यहां सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिसी है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 84,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था वो आज 84,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो सोना कल 88,620 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था वो आज 88,830 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today: ईद और नवरात्रि से पहले सोने-चांदी में बंपर उछाल, आप भी जान लीजिए आज का रेट?

एमपी में सोने का भाव

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 84,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 84,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 88,520 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 88,730 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

नवरात्रि के दौरान सोने और चांदी की खरीदारी

चैत्र नवरात्रि का यह समय खास तौर पर सोने और चांदी की खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है. भारतीय संस्कृति में नवरात्रि का त्योहार विशेष रूप से महिलाओं के लिए सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इस दिन सोने और चांदी की खरीदारी को भी काफी शुभ माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital