यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
Eid-ul-Fitr: देश में धूमधाम से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है. मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोग एकदूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.
पीएम मोदी ने ईद की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ईद-उल-फितर की बधाई. यह त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए. आपके सभी प्रयासों में खुशी और सफलता मिले. ईद मुबारक!”
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की तरफ से इस संबंध में सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया है, जिसमें ईद उल फितर की सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी गई है. पोस्ट में कहा गया कि मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है.
यह भी पढ़ें- पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दी Eid की शुभकामनाएं
इसी पोस्ट में आगे लिखा है, खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही, आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है. इस पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…
Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…