Bharat Express DD Free Dish

गुस्से का ‘महंगा’ घूंट! नाराज लाडले ने एक सेकंड में झील में उड़ाया मां का iPhone, लोग बोले- ‘गया लाखों का फटका’, देखें वायरल VIDEO

Funny Viral Video Boat Ride: बोटिंग के दौरान मां का आईफोन पानी में फेंकने वाले एक बच्चे का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. बच्चे को मनाने की कोशिश में मां को लाखों का फटका लग गया, जिसे देख लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं.

Child Throws iPhone In Water

Child Throws iPhone In Water

Funny Viral Video Boat Ride: सोशल मीडिया पर इन दिनों मां-बेटे का एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. नाव की सवारी के दौरान नाराज बच्चे को शांत करने की कोशिश में मां को पल भर में लाखों रुपये का फटका लग गया.

बोटिंग के दौरान एक महिला को अपने रोते हुए बच्चे को मनाना काफी भारी पड़ गया. महिला ने अपने बेटे का मूड ठीक करने के लिए जैसे ही अपना कीमती आईफोन (iPhone) उसके हाथ में दिया, बच्चे ने बिना सोचे-समझे उसे तुरंत झील के पानी में फेंक दिया. फोन पानी में जाते ही मां के चेहरे का एक्सप्रेशन पूरी तरह बदल गया.

इस मजेदार और हैरान करने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं (Child Throws iPhone In Water).

नाराज बेटे को मना रही थी मां (Viral Video Mother Child)

इंटरनेट पर धूम मचा रहे इस वीडियो में एक महिला अपनी सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट पहने हुए अपने छोटे बेटे के साथ बोटिंग का लुत्फ उठाती नजर आ रही है. वीडियो की शुरुआत में महिला बेहद खुश और मुस्कुराती हुई दिखती है, लेकिन उसका बेटा किसी बात पर बुरी तरह नाराज है. मां को लगा कि बच्चे का मूड ठीक करने के लिए कोई खिलौना या गैजेट देना सही रहेगा, इसलिए उन्होंने हंसते हुए अपना चमचमाता आईफोन बच्चे के हाथ में थमा दिया.

पलक झपकते ही लगा लाखों का फटका

मां ने सोचा भी नहीं था कि उनका यह लाड-प्यार उन्हें इतना महंगा पड़ेगा. बच्चे ने जैसे ही आईफोन हाथ में लिया, उसने बिना एक सेकंड गंवाए उसे हवा में उछाला और सीधे पानी में फेंक दिया. यह पूरी घटना स्लो मोशन में कैमरे में कैद हुई है, जिसमें मोबाइल के पानी में गिरते ही खुश दिख रही मां के चेहरे का रंग अचानक उड़ जाता है. वहीं दूसरी तरफ, फोन फेंकने के बाद बच्चे के चेहरे पर ऐसी संतुष्टि दिखती है मानो उसने कोई बहुत बड़ा मिशन पूरा कर लिया हो.

यूकर्स ने लिए मजेदार मजे

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर शेयर किए जाने के बाद से लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि मां ने खुद तो लाइफ जैकेट पहनी है, लेकिन बच्चे को नहीं पहनाई. इसी बात पर मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘बच्चे ने मुझसे कहा कि मां खुद तो लाइफ जैकेट पहनकर मजे ले रही थीं और मेरी कोई परवाह नहीं थी, इसलिए मैंने उनका पसंदीदा आईफोन ही पानी में विसर्जित कर दिया.’ वहीं दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, ‘बाय-बाय आईफोन, टाटा!’

यह भी पढ़ें:  Fact Check: क्या सच में रद्दी होने वाले हैं ₹10 से ₹100 के नोट? जानें 30 जून वाले वायरल दावे का पूरा सच

-भरत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read